{"_id":"5cf3b3a7bdec220728421d87","slug":"malaika-arora-no-makeup-photo-on-instagram-users-trolled-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने शेयर की #nomakeup वाली फोटो, यूजर्स बोले- '2 किलो मेकअप थोपने के बाद...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की #nomakeup वाली फोटो, यूजर्स बोले- '2 किलो मेकअप थोपने के बाद...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइक अरोड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस जमकर कमेंट करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इस ताजा तस्वीर को ही ले लीजिए। मलाइका ने इस तस्वीर को शेयर करे हुए लिखा है- मेरे मूड के बारे में सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड को पता है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर में ट्रोल करने जैसी बात क्या है तो आपको बता दें मलाइका ने तस्वीर के साथ #nomakeup यूज किया है। मलाइका के इस पोस्ट पर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें मेकअप करने के बाद #nomakeup के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मकता का मलाइका ने हमेशा से करारा जवाब दिया है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैडम 2 किलो मेकअप थोपने के बाद नो मेकअप लिख रही हो। एक ने लिखा- कितना भी मेकअप करो बुढापा दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा- कैसी हो अर्जुन की आंटी। हालांकि कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जिन्होंने उनके इस फोटो की तारीफ की है। हालांकि अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा की फोटो देखकर लिखा है, ‘हम्म्म...।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
बता दें बॉलीवुड गलियरों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता। हाल में अर्जुन ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग रखी। इस मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने आकर पोज दिए।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा, मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। मीडिया का रवैया कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर बुरा नहीं रहा। ना ही कभी कोई गलत बात लिखी गई। इसलिए मैं स्क्रीनिंग में मलाइका के साथ पोज देते समय कंफर्टेबल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।