{"_id":"5d47f24f8ebc3e6cc17cba99","slug":"malaika-arora-shared-arbaaz-khan-and-arhaan-childhood-photo-and-said-he-is-a-xerox-copy-of-his-papa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज के बर्थडे पर मलाइका ने शेयर की बेटे की तस्वीर, लिखा-बिल्कुल पिता की जेरॉक्स कॉपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज के बर्थडे पर मलाइका ने शेयर की बेटे की तस्वीर, लिखा-बिल्कुल पिता की जेरॉक्स कॉपी
Mon, 05 Aug 2019 03:17 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 05 Aug 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने 4 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों सहित फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा ने अरबाज के जन्मदिन के बीच उनकी और बेटे अरहान के बचपन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा की है।
Arhaan Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
अरबाज और अरहान की तस्वीर को साझा करे हुए मलाइका अरोड़ा ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने इन दोनों के बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- अरहान तुम बिल्कुल अपने पिता की जेरॉक्स कॉपी हो। मलाइका अरोड़ा ने इन दोनों की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Malaika with son Arhaan
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इन सबके बावजूद मलाइका अपने बेटे अरहान का बहुत ख्याल रखती हैं। हाल ही में मलाइका ने अरहान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora, Arhaan Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
इन दिनों बॉलीवुड में लगातार स्टार किड्स की एंट्री हो रही है। सारा अली खान, जाह्वनवी कपूर, अनन्या पांडे के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। आर्यन ने फिल्म 'द लॉयन किंग' में आवाज दी है। ऐसे में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि क्या अरहान का फिल्मों के प्रति लगाव है तो उन्होंने कहा कि उनका लगाव फिल्मों से है।
विज्ञापन
अरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वह फिल्मों के माहौल में पले-बढ़े हैं। उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है। उन्हें फिल्मों का कॉन्सेप्ट पसंद है। लेकिन वह क्या करना चाहता है, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी जानता है, क्योंकि वह अभी तक खुद ही निश्चित नहीं है। ये कब और कैसे होगा, हम इसके बारे में पता लगाएंगे।'