फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सहित इन 7 हीरोइनों ने चुना छोटी उम्र का पार्टनर, एक का ब्वॉयफ्रेंड तो है 12 साल छोटा

Tue, 23 Jul 2019 06:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 23 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora to Aishwarya Rai Bachchan 6 celebrity with huge age gap
Malaika, Aishwarya and Sushmita Sen - फोटो : file photo

ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सुष्मिता की रोहमन और दोनों बेटियों के साथ अमेरिका में छुटि्टयां मनाते तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें सुष्मिता और रोहमन हाथों में हाथ डाले अमेरिका की सड़कों पर घूमते दिखे थे। अब सुष्मिता ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। सुष्मिता और रोहमन का अफेयर इस वजह से भी लाइमलाइट में बना हुआ है क्योंकि सुष्मिता रोहमन से उम्र में बड़ी है। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं। जानिए बॉलीवुड के 6 कपल के बारे में जिसमें एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड या पति से उम्र में ज्यादा बड़ी हैं। 

Malaika Arora to Aishwarya Rai Bachchan 6 celebrity with huge age gap
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच भी उम्र का फासला अधिक है। इन दोनों की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस से प्रियंका उम्र में 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका ने हाल ही में मियामी बीच पर बर्थडे पर मनाया। जश्न के बाद प्रियंका की एक और तस्वीर आई जिसमें वह पति निक जोनस और मां के साथ सिगार के कश लगाती हुई दिखाई दीं। 

Malaika Arora to Aishwarya Rai Bachchan 6 celebrity with huge age gap
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क घूमने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora to Aishwarya Rai Bachchan 6 celebrity with huge age gap
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram

सोहा अली खान और कुणाल खेमू में भी उम्र का फासला अधिक है। सोहा उम्र में कुणाल खेमू से 4 साल बड़ी हैं। सोहा और कुणाल ने साल 2015 में शादी की थी। कुणाल खेमू और सोहा अली खान आखिरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर '99' फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म में भी स्क्रीन शेयर की थी। काम की बात करें तो सोहा अली खान आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म में थीं तो वहीं कुणाल 'सिंबा' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। 

विज्ञापन
Malaika Arora to Aishwarya Rai Bachchan 6 celebrity with huge age gap
Farah and Shirish - फोटो : file photo

फराह खान उम्र में पति शिरीष कुंदर से बड़ी हैं। फराह खान 54 साल की हैं जबकि शिरीष 46 साल के हैं। यानी कि फराह शिरीष से उम्र में 8 साल बड़ी हैं। इन दोनों ने शादी साल 2004 में की थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed