फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम पर तस्वीर को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका, बोले-भारत में वेस्टर्न कल्चर न फैलाएं

Thu, 22 Nov 2018 07:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 22 Nov 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora troll on Instagram, people says do not spread Western culture in India.
bollywood - फोटो : self
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपने हॉट फिगर और अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी एक फोटो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बता दें, मलाइका ने अपने दोस्तों के साथ एक थैंक्सगिविग डिनर किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर उनके कुछ फॉलोवर्स ने उन्हें जमकर खरी छोटी सुनाई। 
Malaika arora troll on Instagram, people says do not spread Western culture in India.
bollywood - फोटो : self
मलाइका इस फोटो में अपनी दोस्त प्रीता सुखतंकर, डेलनाज दारुवाला और वाहिबिज मेहता के साथ हैं। थैंक्सगिविंग डिनर की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे जीवन में प्यार, सभी रिश्तों और प्रभावों के लिए मैं आपकी बहुत आभारी हूं। धन्यावाद थैंक्सगिविंग, डिनर की मेज पर हमने टर्की, भुना हुआ याम और अन्य पारंपरिक थैंक्सगिविंग व्यंजनों का स्वाद लिया। 
Malaika arora troll on Instagram, people says do not spread Western culture in India.
Malaika Arora
बता दें फोटों को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें कहा है कि वह भारतीय होकर अमेरिकियों के त्यौहारों को बढ़ावा दे रही हैं। एक ट्रोलर ने मलाइका के लिए लिखा है कि  "सेलेबल्स सिर्फ अमेरिकियों से सब कुछ कॉपी करना चाहते हैं।" थैंक्सगिविंग का क्या मतलब है। वहीं मलाइका के कुछ फैन उनका पक्ष लेते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora troll on Instagram, people says do not spread Western culture in India.
malaika arora
ट्रोलर्स ने लिखा है कि वह अब भारत में थैंक्सगिविंग मनाती हैं, भारत में वेस्टर्न कल्चर को फैलाना बंद करें। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने उन्हें अमेरिकी मानसिकता का गुलाम तक कह डाला। बता दें मलाइका हाल ही में वह अपने और अर्जुन कपूर के रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं। 
विज्ञापन
Malaika arora troll on Instagram, people says do not spread Western culture in India.
malaika arora
मलाइका का बॉलीवुड की एक बेहतरीन फैशन आइकन माना जाता है। वहीं कई फिल्मों में धमाकेदार आइटम नंबर कर चुकी हैं। साथ ही वह कई बड़े रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed