दीपिका पादुकोण आज एक सुपरस्टार बन गई हैं। बॉलीवुड का हर एक्टर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। दीपिका ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। इससे पहले वो मॉडलिंग किया करती थीं।
सलमान की ये भाभी ना होतीं तो स्टार ना बन पातीं दीपिका पादुकोण, अब जाकर खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा गया था कि फराह खान ने दीपिका को खोजा था। और जब शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म आई तो वो स्टार बन गईं। लेकिन हाल ही में फराह खान ने खुलासा किया है कि दीपिका उनकी खोज नहीं थीं।
पढ़ें- फिल्म में 'किन्नर' बन लोगों में खौफ पैदा कर गया था ये विलेन, इस वजह से हो गई थी मौत
किसी और ने उन्हें दीपिका को रिकमेंड किया था। फराह अपनी फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थीं। तभी फराह ने अपनी करीबी दोस्त मलाइका को फिल्म के लिए नया चेहरा बताने के लिए कहा।
पढ़ें- 16 की उम्र में 15 साल बड़े सेक्रेटरी से आशा को हुआ था प्यार, फिर 7 साल छोटे आरडी बर्मन से की थी शादी
मलाइका ने पॉपुलर फैशन डिजायनर वेंडल रोडरिक्स से इस बारे में बताया। वेंडल ने उन्हें दीपिका नाम सजेस्ट किया। तब जाकर दीपिका को 'ओम शांति ओम' में कास्ट किया गया। अगर सलमान की ये भाभी ना होती तो आज दीपिका कभी स्टार ना बन पातीं।
रोडरिक्स ने मलाइका को लैक्मे फैशन वीक की तस्वीरें दिखाईं। रोडरिक्स ने मलाइका को दीपिका का नाम सजेस्ट किया। उन्हें अभी मॉडलिंग करते दो साल ही हुए थे। मलाइका को दीपिका पसंद आईं और फिर फिर उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ। इस तरह दीपिका शाहरुख खान की हीरोइन बनीं।