मलयालम सिनेमा में 1970 और 1980 के दशक में कई सदाबहार लोकप्रिय रूमानी और दर्द भरे नगमों की रचना करने वाले प्रख्यात गीतकार-कवि पूवाचल खादर का मंगलवार को कोविड-19 की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका कोविड-19 और गंभीर निमोनिया का उपचार चल रहा था और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मलयालम में कई हिट गीतों की रचना कर चुके खादर ने पांच दशक के अपने कॅरियर में करीब 400 फिल्मों में 1500 गीत लिखें हैं। खादर के लिखे गीतों में ‘‘पूमानामे (निराकुट्टू), ‘‘अनुरागिनी इथा एन’’ (ओरु कुडाक्कीझील), ‘‘इथो जनमा कल्पनायिल’’ (पालंगल), ‘‘नाथा नी वरुम’’ (चामाराम) और कई अन्य शामिल हैं। तिरुवनंतपुरम के पास पूवाचल जैसी छोटी जगह पर 25 दिसंबर 1948 को जन्मे खादर फिल्मों का हिस्सा बनने से पहले बतौर इंजीनियर सरकारी सेवा में थे।
पांच खबरें: मलयालम गीतकार पूवाचल खादर का निधन और गूगल पर तमिल फिल्म के किरदारों में दिवंगत अभिनेता राजकुमार की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल फिल्म के किरदारों के बारे में पूछे जाने पर ‘गूगल’ द्वारा दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए है और उन्होंने इस गलती को ठीक करने की मांग की है। गूगल पर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेध’ में ‘हाफ ब्वायल’ किरदार निभाने वाले शख्स के स्थान पर दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर नजर आ रही थी, जिसपर अभिनेता के कई प्रशंसकों और कुछ कन्नड़ अभिनेताओं ने इसपर आपत्ति जताई है।
विवाद: गूगल पर तमिल फिल्म के किरदारों में दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने कू एप को ज्वॉइन किया है। बता दें, इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने अपने कू एकाउंट की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है, आप सब लोग अच्छे होंगे और सुरक्षित होंगे। मेरे आधिकारिक कू एकाउंट को जरूर फॉलो कीजिए, यहां जल्द ही कुछ मजेदार अपडेट्स आने वाले हैं। शुक्रिया।'
अनुष्का शेट्टी: कंगना के बाद 'देवसेना' ने ज्वॉइन किया 'कू' एप, फैंस से कही ये बात
सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ बनाने वाले निर्देशक राहुल ढोलकिया की क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबास मिठू’ से छुट्टी हो गई है। राहुल ढोलकिया इससे पहले भी ये फिल्म एक बार छोड़ चुके हैं लेकिन तब फिल्म में लीड किरदार कर रहीं तापसी पन्नू उन्हें मनाकर फिल्म मे वापस ले आई थीं। पर इस बार राहुल को फिल्म ‘शाबास मिठू’ से इसकी प्रोडक्शन कंपनी वॉयकॉम18 ने बाहर का रास्ता दिखाया है। फिल्म के नए निर्देशक अब सृजित मुखर्जी होंगे जिनकी पिछली हिंदी फिल्म ‘बेगम जान’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।
Shabaash Mithu: मिताली राज की बायोपिक का बदला कप्तान, राहुल ढोलकिया की जगह अब इस निर्देशक को कमान
अक्षय कुमार को लेकर खबर चल रही थी कि वो अपने दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने वाले हैं। आर्टिकल में दावा किया गया था कि अभिनेता अपनी फिल्म बच्चन पांडे के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं और इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगे। इसी को लेकर अक्षय ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि ये खबर सरासर झूठी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया और लिखा, '10/10 फेक न्यूज स्केल पर! मैं अपना खुद का एक फेक न्यूज बस्टिंग बिजनेस कैसे शुरू कंरू?'
फैक्ट चेक: अहान शेट्टी के साथ फिल्म करने की खबर पर अक्षय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सरासर गलत है