फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मल्लिका शेरावत और लिव इन पार्टनर को कोर्ट ने दिया झटका, घर खाली करने का मिला आदेश

Wed, 10 Jan 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
mallika sherawat and her live in partner thrown out from house court orders

लंबे समय से बॉलीवुड से दूर रह रहीं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत फिलहाल काफी मुसीबतों में घिरी हुई हैं। कुछ साल पहले ही भारत से फ्रांस शिफ्ट हो चुकीं मल्लिका को वहां के कोर्ट ने किराया न जमा करने पर घर खाली करने का आदेश दिया था। मल्लिका पर मकान मालिक का 94 हजार डॉलर यानि की लगभग 60 लाख रुपये का किराया बकाया है। किराया न देने पर उन्हें घर से निकालने और उनका सारा फर्नीचर जब्त करने का आदेश दिया है।



पढ़ेंः श्वेता के साथ कुछ यूं दिखे बिग बी, फोटोज शेयर कर दिया ऐसा कैप्‍शन-बेटी होने पर गर्व होगा

mallika sherawat and her live in partner thrown out from house court orders

मल्लिका शेरावत पेरिस के एक पौश इलाके में अपने फ्रांसीसी ब्वॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर सिरिल ऑक्सफैंस के साथ रहती हैं। पिछले साल 14 दिसंबर को एक फैसले में कोर्ट ने इन दोनों को किराया चुकाने को कहा था और आदेश दिया था कि किराया न चुकाने की हालत में इन्हें घर खाली करना पड़ेगा और इनके फर्नीचर जब्त कर लिये जाएंगे। वहीं मकान मालिक का कहना है कि मल्लिका ने सिर्फ एक बार 2715 यूरो का भुगतान किया है। उसके बाद उसने कोई पैसे नहीं दिए हैं।

mallika sherawat and her live in partner thrown out from house court orders

14 नवंबर 2017 को पेरिस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मल्लिका के वकील ने अदालत को बताया था कि मल्लिका और उनके पार्टनर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वकील ने ये भी बताया था कि मल्लिका को कई दिनों से कोई काम नहीं मिल रहा है और इसलिए उनकी ऐसी हालत हो गई है। हालांकि मकान मालिक ने इस तर्क को खारिज  करते हुए कहा कि मल्लिका उनके घर में रहते हुए लाखों डॉलर कमा चुकी हैं। वह जानबूझकर ऐसा कर रही हैं।

पढ़ेंः संजय दत्त की बॉयोपिक में ऐसे नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, बिल्कुल अलग होगा रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
mallika sherawat and her live in partner thrown out from house court orders

कोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल मल्लिका को 31 मार्च 2018 तक की राहत मिली है। फ्रांस के नियमों के मुताबिक ज्यादा सर्दी की वजह से उन्हें 31 मार्च तक घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। ये नियमों के खिलाफ है। अब देखना ये है कि 40 वर्षीय इस एक्ट्रेस को कैसे इस मामले से छुटकारा मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed