फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर का किराया न देने वाली खबरों से भड़कीं मल्लिका शेरावत, खोलकर रख दी सारी सच्चाई

Wed, 10 Jan 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks about Paris apartment news
Mallika Sherawat
जबरदस्त बोल्ड सीन देकर रातोंरात सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों काफी परेशान है। परेशानी की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका घर ही बन गया है। कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मल्लिका को कोर्ट ने पेरिस वाले घर का किराया न देने पर फर्नीचर जब्त करने का आदेश दिया है लेकिन अब मल्लिका ने इन खबरों पर सफाई दी हैं। 


पढे़ं- 'वोदका डायरीज' का पहला गाना रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज में दिल छू लेगा ये ट्रैक
Mallika Sherawat speaks about Paris apartment news
Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत ने ऐसी सभी खबरों को गलत ठहराया है। मल्लिका ने ट्वीट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा - 'मैं पहले भी कह चुकी हूं और दोबारा कह रही हूं मेरा न तो पेरिस में कोई घर है और न ही मैं वहां पर किराए पर रहती हूं। मैं लॉस एंजेलिस में रहती थी और पिछले 8 महीने से इंडिया में रह रही हूं। इस तरह की गलत खबरें न फैलाएं।'
 

 
Mallika Sherawat speaks about Paris apartment news
Mallika Sherawat
ऐसी खबरें आ रही थी कि फ्रांस शिफ्ट हो चुकी मल्लिका पर मकान मालिक का 94 हजार डॉलर यानि की लगभग 60 लाख रुपये का किराया बकाया है। कोर्ट ने  किराया न देने पर उन्हें घर से निकालने और उनका सारा फर्नीचर जब्त करने का आदेश दिया है। मल्लिका शेरावत पेरिस के एक पौश इलाके में अपने फ्रांसीसी ब्वॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर सिरिल ऑक्सफैंस के साथ रहती हैं। 

पढे़ं- फिल्ममेकर का चौंकाने वाला बयान, 'सनी लियोनी की फिल्‍मों में राष्ट्रगान बजाने से पवित्रता होती कम'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks about Paris apartment news
Mallika Sherawat
पिछले साल 14 दिसंबर को एक फैसले में कोर्ट ने इन दोनों को किराया चुकाने को कहा था और आदेश दिया था कि किराया न चुकाने की हालत में इन्हें घर खाली करना पड़ेगा और इनके फर्नीचर जब्त कर लिये जाएंगे। वहीं मकान मालिक का कहना है कि मल्लिका ने सिर्फ एक बार 2715 यूरो का भुगतान किया है। उसके बाद उसने कोई पैसे नहीं दिए हैं। 

पढे़ं- तलाक के बावजूद पति ऋतिक के लिए उमड़ा WIFE सुजैन का प्यार, बोलीं-तुम हमेशा मेरी जिंदगी...
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks about Paris apartment news
Mallika Sherawat
14 नवंबर 2017 को पेरिस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मल्लिका के वकील ने अदालत को बताया था कि मल्लिका और उनके पार्टनर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वकील ने ये भी बताया था कि मल्लिका को कई दिनों से कोई काम नहीं मिल रहा है और इसलिए उनकी ऐसी हालत हो गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed