फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malvika-Parnav: मालविका राज की प्रणव बग्गा संग हुई सगाई, तमाम बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

Fri, 24 Nov 2023 01:18 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 24 Nov 2023 01:18 AM IST
सार

आज यानी 23 नवंबर को मालविका राज ने मुंबई में प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है।

विज्ञापन
Malvika Raj engagement with Pranav Bagga and jackie shroff, ayesha shroff raveena bhagyashree photos viral
मालविका राज, प्रणव बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मालविका राज को 'कभी खुशी कभी गम' में युवा पूह का किरदार के लिए जाना जाता है। पूह यानी मालविका अब बड़ी हो गई हैं और अपने बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से शादी करने के लिए तैयार है। आज यानी 23 नवंबर को मालविका राज ने मुंबई में प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। कपल की रिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

Malvika Raj engagement with Pranav Bagga and jackie shroff, ayesha shroff raveena bhagyashree photos viral
मालविका राज, प्रणव बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका राज ने अपने रिंग सेरेमनी की शुरुआत माता की चौकी के साथ की। अभिनेत्री ने स्टाइल में आगे बढ़ते हुए पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।

Malvika Raj engagement with Pranav Bagga and jackie shroff, ayesha shroff raveena bhagyashree photos viral
जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका के रिंग सेरेमनी लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने नेकलाइन ब्लाउज के साथ नेवी ब्लू रंग का लहंगा पहना हुआ था। मालविका ने लहंगे के रंग के दुपट्टे से अपने शाही लुक को पूरा कर रखा था। अभिनेत्री ने लहंगे के साथ लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कड़ा और अंगूठियां पहनीं, जिससे उनके दुल्हन अवतार में एक ग्लैमरस लुक दे रहा था। वहीं, प्रणव बग्गा ने रेड कलर का कुर्ता और जैकेट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malvika Raj engagement with Pranav Bagga and jackie shroff, ayesha shroff raveena bhagyashree photos viral
मालविका राज, प्रणव बग्गा, रवीना टंडन, भाग्याश्री - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका राज और प्रणव बग्गा की रिंग सेरेमनी में जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ही नहीं भाग्याश्री अपने बेटे अभिमन्यु दासानी के साथ पहुंची।

विज्ञापन
Malvika Raj engagement with Pranav Bagga and jackie shroff, ayesha shroff raveena bhagyashree photos viral
मालविका राज, प्रणव बग्गा, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रवीना टंडन हरे और नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा मालविका राज की दौस्त बरखा भी उनके इस खास दिन पर शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed