{"_id":"5d72878e8ebc3e93a84454e8","slug":"mammootty-birthday-special-south-indian-actor-mammootty-has-369-car-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"369 कारों का मालिक है ये सुपरस्टार, एक बार चलाने के बाद दूसरे साल आता कार का नंबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
369 कारों का मालिक है ये सुपरस्टार, एक बार चलाने के बाद दूसरे साल आता कार का नंबर
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे जैसे फिल्म स्टार्स को सफलता मिलती है वैसे-वैसे उनके शौक भी बढ़ते जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें महंगी बाइक्स, फोन, जूते और कपड़ों का शौक है। आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महंगी कारों का शौक है। इनकी कारों का कलेक्शन आपके होश उड़ा देगा...
2 of 5
ममूटी
- फोटो : file photo
हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन सुपरस्टार ममूटी की। ममूटी का जन्मदिन 7 सितंबर को होता है। ममूटी मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ममूटी को कारों का बेतहाशा शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं।
3 of 5
ममूटी
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं, ममूटी ने कुछ साल पहले देश की पहली मारुति-800 भी खरीदने की ख्वाहिश जाहिर की थी। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। जानें कलेक्शन में हैं कौन सी कारें...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ममूटी
- फोटो : file photo
ममूटी के कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2 और कई SUV's हैं। ममूटी के पास आइशर की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाई कराया है। उनकी ज्यादातर कारों के नंबर में 369 जरूर होता है।
विज्ञापन
5 of 5
ममूटी
- फोटो : file photo
बता दें कि ममूटी साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं। ममूटी का देश की कार यानी मारुति से खासा लगाव है। उन्होंने पहली कार भी मारुति ही खरीदी थी और उनकी 369 कारों में मारुति के तीन मॉडल आज भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।