फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडस्ट्री छोड़ संन्यासिनी बन गई ये बोल्ड एक्ट्रेस, अंडरवर्ल्ड संग रिश्ते की वजह से मिलती थीं फिल्में

Tue, 20 Apr 2021 09:57 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mamta kulkarni Birthday: A Beautiful Actress To Underworld and Drug Connection
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक दौर में बोल्ड एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। 1991 में ममता ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'ननबरगल' से की। 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से उन्होंने बॉलीवड में कदम रखा। इसके बाद आई फिल्म 'आशिक आवारा' ने उन्हें स्टार बना दिया। लेकिन कौन जानता था ये अभिनेत्री अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स के दलदल में ऐसी फंसेगी कि लोग उनका नाम तक याद रखना नहीं चाहेंगे। गुमनाम सितारे में आज हम बात करेंगे ममता कुलकर्णी की।

Mamta kulkarni Birthday: A Beautiful Actress To Underworld and Drug Connection
ममता कुलकर्णी - फोटो : Twitter

ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। एक समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेक्स सिंबल के तौर पर पहचान बनाने वाली ममता अब क्या करती हैं शायद ये जानने में आपकी दिलचस्पी हो। ममता ने अपने फिल्मी करियर में 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम किया है। राज कुमार और नाना पाटेकर की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' से फिल्मों में कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी ने उस दौर के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया। 
 

Mamta kulkarni Birthday: A Beautiful Actress To Underworld and Drug Connection
Mamta Kulkarni - फोटो : Social Media

ममता अपने फिल्मी करियर से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहीं। ममता उस वक्त विवादों में आई जब उन्होंने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इसके बादउनपर 15 हजार रुपये का जुर्माना तक लगाया गया। हालांकि ये फोटोशूट काफी चर्चा में रहा। इसकी कॉपियां ब्लैक में बिकी थीं। ममता हिंदी सिनेमा जगत की वो एक्ट्रेस थीं जो अपनी बोल्डनेस और अपने बेबाकपन से लोगों के होश उड़ा दिया करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mamta kulkarni Birthday: A Beautiful Actress To Underworld and Drug Connection
ममता कुलकर्णी - फोटो : Twitter

खबरों के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने दुबई के रहने वाले अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी रचाई। हालांकि, ममता ने अपनी शादी की खबरों को हमेशा ही अफवाह बताया। ममता 10 साल तक विक्की के साथ दुबई में रही थीं। कहा ये भी जाता है कि एक्टर पति विक्की के साथ मिलकर कई अवैध कामों का भी हिस्सा बनी हैं।

विज्ञापन
Mamta kulkarni Birthday: A Beautiful Actress To Underworld and Drug Connection
ममता कुलकर्णी - फोटो : Twitter
साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कहा तो ये भी जाता है कि ममता कुलकर्णी का नाता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन संग भी था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed