फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manav Kaul: गुलशन कुमार की हत्या के बाद पुलिस हिरासत में थे मानव कौल, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 21 Jun 2023 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Jun 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Manav Kaul Revealed he was Detained by Police After Gulshan Kumar Murder
मानव कौल, गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मानव कौल ने भूषण कुमार और टी-सीरीज के साथ 'तुम्हारी सुलु' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें गुलशन कुमार की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था? हैरान गए न? अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब वह दहिसर में चार अन्य लोगों के साथ रहा करते थे क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसा नहीं था। 


Satyaprem Ki Katha: फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं निर्देशक

 

Manav Kaul Revealed he was Detained by Police After Gulshan Kumar Murder
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

उस समय को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि वे रात के दो बजे तक जागते थे, चाय पीते थे और सो जाते थे ताकि अगले दिन वे नाश्ता छोड़कर सीधे दोपहर का भोजन कर सकें। वे दिनभर फिल्म सिटी के चक्कर लगाते और वापस आ जाते। इस वजह से उनकी सोसाइटी के लोगों को शक हुआ कि ये पांचों आदमी रात को देर से आते हैं, ताश खेलते हैं और अगले दिन तैयार होकर निकल जाते हैं। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने उनकी शिकायत कर दी।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पीएम मोदी संग एलन मस्क का फोटो किया शेयर, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

Manav Kaul Revealed he was Detained by Police After Gulshan Kumar Murder
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

मानव ने बताया कि यही वह समय था जब गुलशन कुमार को मुंबई के जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारी गई थी। अभिनेता ने बताया कि एक रात पुलिस उनके कमरे में आई और सीधा पूछा कि गुलशन कुमार को किसने मारा? उस समय हम ताश खेल करे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manav Kaul Revealed he was Detained by Police After Gulshan Kumar Murder
मानव कौल - फोटो : social media

अभिनेता ने कहा कि यह सुनकर उन्हें थोड़ा अजीब लगा। उनमें से 2-3 भी काफी डर गए क्योंकि पुलिस उन्हें दहिसर पुलिस स्टेशन ले गई। मानव ने उस समय अपने दिमाग में सोचा कि मुंबई ने उसका स्वागत इस तरह किया है। 

विज्ञापन
Manav Kaul Revealed he was Detained by Police After Gulshan Kumar Murder
मानव कौल - फोटो : social media

कई साल बाद, जब मानव ने 'तुम्हारी सुलु' पर काम किया और टी-सीरीज के कार्यालय गए, तो उन्होंने गुलशन कुमार की तस्वीर देखी और सोचा कि यह सब कहां से शुरू हुआ था और वह कितना लंबा सफर तय करके यहां तक पहुंचे हैं।  कैसे शुरू हुआ।
Adipurush: आदिपुरुष पर विवेक बिंद्रा का रिएक्शन आया सामने, ट्विटर के जरिए मनोज मुंतशिर से मांगे सवालों के जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed