Mandakini: मंदाकिनी की फिल्म के इस सीन को देख होश खो बैठा था दाऊद, डॉन संग अफेयर की खबरों ने खत्म किया करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। अभिनेत्री का असली नाम यासमीन जोसेफ है। उनके पिता ब्रिटिश और मां कश्मीरी हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद अभिनेत्री ने अपना नाम मंदाकिनी रख लिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मंदाकिनी को राज कपूर ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लॉन्च किया था। अपनी पहली फिल्म से ही मंदाकिनी ने करोड़ों फैंस को अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं का दीवाना बना लिया। इसके अलावा वह 70 के दशक की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई थीं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे।
Naseeruddin Shah: प्रोजेक्शनिस्टों को कम वेतन मिलने वाले नसीरुद्दीन के बयान पर भड़के फिल्म प्रदर्शक, कही यह बात
राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' से अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को भी लॉन्च किया था। मंदाकिनी और राजीव कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और मंदाकिनी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से मंदाकिनी सफलता के शिखर पर पहुंच गईं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बला की खूबसूरत मंदाकिनी ने अपनी सुंदरता और अभिनय से सभी के दिल में जगह बना ली थी। रातों-रात पहली फिल्म से स्टार बनीं अभिनेत्री को सभी निर्माता और निर्देशक अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। अभिनेत्री की सुंदरता का आलम यह था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया था।
Films: कल्कि 2898 AD से पहले बन चुकी हैं ये साइंस फिक्शनल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं हिट
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी का एक बोल्ड सीन था, जिसमें वह सफेद साड़ी में भीगती हुई झरने के नीचे खड़ी थीं। यह सीन फिल्म से काफी मशहूर हुआ। इस सीन में के जरिए मंदाकिनी को खूब शोहरत मिली, लेकिन इसी सीन ने उनकी जिंदगी की मुश्किलें भी बढ़ा दी थीं। दरअसल इसी सीन को देखकर दाऊद अभिनेत्री पर फिदा हो गए थे। इसके बाद एक स्टेडियम से मंदाकिनी के साथ दाऊद की तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद खबरें आने लगीं की मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अफेयर को कभी स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह बस उनसे दो-तीन बार ही मिली हैं और वह दोनों केवल दोस्त हैं।
Shabana Azmi: सत्यजीत रे ने इस फिल्म के सेट पर संजीव और शबाना के साथ किया था अलग व्यवहार, एक्ट्रेस का खुलासा
उस समय कहा गया कि दाऊद के साथ मंदाकिनी का रिश्ता होने के कारण डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर अभिनेत्री को अपनी फिल्मों में कास्ट करने की धमकी दी जाती थी और यह काम दाऊद करवाता था। इन खबरों के कारण मंदाकिनी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। दाऊद के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद अभिनेत्री का करियर लगभग खत्म हो गया था। इसके बाद सभी निर्माता और निर्देशक फिल्म में अभिनेत्री को लेने से कतराते थे। मंदाकिनी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'जोरदार' थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
Sharman Joshi: '3 इडियट्स' की शूटिंग के वक्त आमिर की इस हरकत से खफा हो गए थे शरमन, अब उस फैसले को बताया सही