बदलते दौर के साथ अब हिंदी सिनेमा में भी काफी बदलाव आने लगा है। दर्शकों की रूचि और पसंद को देखते हुए मेकर्स अब फिल्मों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी करने लगे हैं। ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी बनी है, जिसमें विज्ञान का आधुनिक चमत्कार दिखाया गया है। आज के इस लेख में हम आपको हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें साइंस फिक्शन को दिखाया गया है और दर्शकों के समक्ष एक नई दुनिया की रचना की गई है।
Films: कल्कि 2898 AD से पहले बन चुकी हैं ये साइंस फिक्शनल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि 2898 एडी
साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898’ एडी का हाल ही में, टीजर लॉन्च किया गया है। फिल्म के टीजर को फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के टीजर को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह साइंस फिक्शनल फिल्म है और फिल्म में एक दूसरी दुनिया के बारे में बताया गया है। टीजर में दर्शकों को भविष्य की एक रूपरेखा समझाने की कोशिश की गई है।
मानादु
मानादु एक तमिल फिल्म है, जिसमें विज्ञान के नए रूप को काफी गहराई से दिखाया गया है। यह कहना गलत होगी कि केवल बॉलीवुड की फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करता है क्योंकि साउथ में भी अपने कंटेंट को लेकर बॉलीवुड से पीछे नहीं है। आपको बता दें कि इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक लड़का और एक पुलिस ऑफिसर एक टाइम लूप में फंस जाते हैं।
फिल्म 24
साउथ के दिग्गज एक्टर सूर्या अपनी फिल्मों और अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की साउथ में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि अभिनेता सूर्या की ‘फिल्म 24’ भी साइंस फिक्शन पर आधारित है। इसमें वैज्ञानिक एक ऐसी घड़ी का आविष्कार करते हैं, जो समय की यात्रा कर सकता है। कई लोग इसे मिस्टर इंडिया की कॉपी भी कहते हैं।
कोई मिल गया
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोई मिल गया’ ऋतिक रोशन की हिट फिल्मों से एक रही है। यह फिल्म भी साइंस फिक्शनल थी। इस फिल्म में जादू नाम का एलियन पृथ्वी पर आ जाता । फिल्म में एक इंसान और एक एलियन के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है।