{"_id":"625e52573f9941651460d63c","slug":"mandakini-to-make-a-comeback-after-26-years-with-a-music-video-featuring-her-son-rabbil-thakur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini Comeback: 26 साल बाद वापसी के लिए तैयार हैं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandakini Comeback: 26 साल बाद वापसी के लिए तैयार हैं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदाकिनी अपने बेटे के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने 1996 में शोबिज को अलविदा कह दिया था। अब 26 साल बाद वह फिर से अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
मंदाकिनी फैन क्लब
- फोटो : instagram
मंदाकिनी को इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनाने वाले डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने कहा कि मंदाकिनी मेरे होमटाउन मेरठ से ही हैं। वहीं, ये गाना भी मां के बारे में है, जिसका नाम 'मां ओ मां' है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए उनके बेटे डेब्यू करने जा रहे हैं, तो मेरा भी मंदाकिनी के साथ काम करने का सपना सच हो रहा है।
3 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
साजन अग्रवाल ने ही गाने के बोल लिखे हैं और बबली हक और मीरा ने संगीत दिया है। इसे गुरुजी कैलाश रायगर ने प्रोड्यूस किया है और ऋषभ गिरी ने अपनी आवाज दी है। साजन अग्रवाल का कहना है कि वो एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में भी सोच रहे हैं, जिसमें मंदाकिनी मुख्य भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
इस बारे में मंदाकिनी ने कहा कि 'मां ओ मां' एक खूबसूरत गाना है और मुझे ये सुनते ही पसंद आ गया था। इस गाने की खास बात है कि इसमें मेरा बेटा लीड रोल निभा रहा है। वहीं, साजन अग्रवाल के साथ काम करने को लेकर भी मैं खुश हूं। मैं साजन को काफी समय से जानती हूं। इस महीने के अंत में हम गाने की शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मंदाकिनी ने 22 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'नया कानून', 'जाल', 'लड़ाई', 'तेजाब','हवालात', 'प्यार के नाम कुर्बान' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन इसके बाद उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म की तरह सफलता नहीं मिली और वह फिल्मों से दूर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।