सब्सक्राइब करें

Mandana Karimi: बुर्का पहन डांस करने पर मंदाना को ट्रोल्स ने लिया निशाने पर, बोलीं- बस हो गया, ये दुनिया...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mandana Karimi trolled for twerking in burkha at a store, said this world is crazy I am done
मंदाना करीमी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने कपड़ों को लेकर, तो तभी अपने बेबाक बयानों की वजह से। हाल ही में अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मंदाना करीमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो के चलते मंदाना को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक स्टोरी शेयर कर इसका जवाब दिया है।

Trending Videos
Mandana Karimi trolled for twerking in burkha at a store, said this world is crazy I am done
मंदाना करीमी - फोटो : Instagram

दरअसल, मंदाना करीमी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वह बुर्का पहनकर एक स्टोर में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर मंदाना को लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। कोई उन्हें हिजाब का अनादर करने की बात कह रहा है, तो कोई यूजर उन्हें अनफॉलो करने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मंदाना ने लिखा था, ‘काश हिजाब में शूटिंग करना इस बीटीएस वीडियो की तरह आसान होता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandana Karimi trolled for twerking in burkha at a store, said this world is crazy I am done
मंदाना करीमी - फोटो : instagram

मंदाना की वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए, मुस्लिम होने पर भी हिजाब का मजाक उड़ा रही हो, तुम्हें पता होना चाहिए कि ये कितनी असभ्य वीडियो है।' वहीं, दूसरे ने लिखा,'हिजाब का अनादर न करें, ऐसी वीडियो बनाने से पहले आपको एक बार सोचना चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

Mandana Karimi trolled for twerking in burkha at a store, said this world is crazy I am done
मंदाना करीमी - फोटो : social media

अब मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की फोटो के साथ ट्रोल्स को जवाब दिया है। मंदाना ने लिखा, 'और अपनी बुर्का रील पर कमेंट पढ़ना, लोग क्रेजी हैं और ये धरती भी...बस हो गया, अब मैं एक यूनिकॉर्न बनना चाहती हूं।' इस मिरर सेल्फी में मंदाना ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि मंदाना करीमी आखिरी बार कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed