फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में रणवीर की 'सिंबा' ने शाहरुख की 'जीरो' को दी मात, 4 दिन में आंकड़ा 100 करोड़ के पार

Tue, 01 Jan 2019 01:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 01 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Ranveer Singh Simmba crocess 100 crore beats Shahrukh Khan Zero film
simmba and zero - फोटो : twitter

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में रणवीर सिंह की 'सिंबा' और शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' है। 'सिंबा' को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं जबकि 'जीरो' कि रिलीज हुए 11 दिन। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।

Mangal Ka Dangal Ranveer Singh Simmba crocess 100 crore beats Shahrukh Khan Zero film
simmba - फोटो : File Photo

रणवीर सिंह को नए साल के पहले दिन सबसे बड़ा तोहफा मिल चुका है। रणवीर की फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए है और फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही इस फिल्म ने साल के पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को महज 4 दिन में ही धूल चटा दी।

Mangal Ka Dangal Ranveer Singh Simmba crocess 100 crore beats Shahrukh Khan Zero film
simmba - फोटो : instagram

रणवीर सिंह की 'सिंबा' फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत नजर आ रही थी। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ था जो कि फिल्म ने महज 4 दिन में ही निकाल लिया है और अब कमाई करने की ओर बढ़ गई है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने नए साल के पहले दिन ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Ranveer Singh Simmba crocess 100 crore beats Shahrukh Khan Zero film
simmba - फोटो : File Photo

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने ट्वीट किया - 'सिंबा फिल्म ने सोमवार यानी कि 31 दिसंबर को करीब 22 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।' बाकी दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़ वहीं तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। 



 

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Ranveer Singh Simmba crocess 100 crore beats Shahrukh Khan Zero film
zero - फोटो : twitter

रणवीर की 'सिंबा' फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना तो साफ है कि नए साल की शुरुआत रणवीर सिंह की काफी अच्छी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की 'जीरो' को 'सिंबा' ने महज 4 दिन में ही पीछे छोड़ दिया है। 'जीरो' फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी तक 80 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। जो कि रणवीर की 'सिंबा' के मुकाबले बेहद कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed