सब्सक्राइब करें

कार्तिक की 'लुका छुपी' और 'सोनचिड़िया' के बावजूद 'टोटल धमाल' बनी 100 करोड़ी, कलेक्शन उम्मीद के पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 05 Mar 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Total Dhamaal film beats Luka Chuppi Sonchiraiya
Total Dhamaal Luka Chuppi - फोटो : file photo

'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 'लुका छुपी', 'सोनचिड़िया' और 'टोटल धमाल' फिल्म की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।

Trending Videos
Mangal Ka Dangal Total Dhamaal film beats Luka Chuppi Sonchiraiya
Luka Chuppi - फोटो : instagram

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) फिल्म की। छोटे शहर की कहानी पर आधारित 'लुका छुपी' को दर्शकों ने शानदार रिस्पांस दिया है। 'लुका छुपी' ने पहले दिन शुक्रवार को 8.01 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 10.08 करोड़ और रविवार को 14.04 करोड़ रहा। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 32.13 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'लुका छुपी' फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Total Dhamaal film beats Luka Chuppi Sonchiraiya
sonchiriya - फोटो : social media

'लुका छुपी' के साथ रिलीज हुई 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) की बात करें तो पहले दिन ही इसकी धीमी शुरुआत हुई। वीकेंड पर भी इसे कोई अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 1.20 करोड़, शनिवार को 1.50 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 4.60 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'इश्किया' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में बनाने वाले अभिषेक चौबे ने 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) का निर्देशन किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। 



 

Mangal Ka Dangal Total Dhamaal film beats Luka Chuppi Sonchiraiya
total dhamaal - फोटो : file photo

आखिर में बात करते हैं 'टोटल धमाल' फिल्म की। 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते 94.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में अभी तक 23.22 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 117.77 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है जो कि इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन ही निकाल लिया।



 

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Total Dhamaal film beats Luka Chuppi Sonchiraiya
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media

'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। खास बात यह है कि 'सोनचिड़िया' और 'लुका छुपी' के बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई। यानी कि 'मंगल का दंगल' में 'सोनचिड़िया' और 'लुका छुपी' के मुकाबले 'टोटल धमाल' बाजी मारने में कामयाब हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed