सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' विवाद पर कंगना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, डायरेक्टर पर निकाली भड़ास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
manikarnika controversy kangana ranaut takes on director krish
Manikarnika - फोटो : YouTube

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद डायरेक्टर क्रिश और एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने कंगना पर कई आरोप लगाए। जहां डायरेक्टर का कहना था कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया तो वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि कंगना के कहने पर उनका रोल काट दिया गया है। कंगना ने अब इन सभी आरोपों का जवाब दिया।

manikarnika controversy kangana ranaut takes on director krish
Manikarnika - फोटो : instagram

फिल्म रिलीज के बाद कंगना स्विट्जरलैंड रवाना हो गई थीं, वो वहां से लौट आई हैं। कंगना से जब इन सभी आरोपों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'क्रिश का इस तरह एक के बाद एक आरोप लगाना गलत है। मीडिया में बात करने से कुछ नहीं होगा। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन मणिकर्णिका फिल्म मैंने ही डायरेक्ट की है।'

manikarnika controversy kangana ranaut takes on director krish
Manikarnika - फोटो : social media

कंगना ने आगे कहा कि 'जो लोग मेरे काम से जल रहे हैं उनसे मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि जिंदगी में आज मैं जो कुछ भी हूं अपने दम पर हूं। आरोप लगाने और रोने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जो लोग मेरी तरह जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं उन्हें मुझसे प्रेरणा लेनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika controversy kangana ranaut takes on director krish
kangana, krish - फोटो : file photo

इससे पहले डायरेक्टर क्रिश ने कहा, 'फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी। मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए लेकिन मुझे लगा कि मणिकर्णिका फिल्म मेरे बच्चे की तरह है। रिलीज होने से पहले मैंने चुप रहना ही बेहतर समझा।'

विज्ञापन
manikarnika controversy kangana ranaut takes on director krish
manikarnika, krish - फोटो : file photo

क्रिश ने आगे कहा कि, 'मुझे याद है कि जब कंगना ने पहला कट देखा और फिल्म की तारीफ करने से पहले कहा कि सोनू सूद जबरदस्त लग रहे हैं ना? क्योंकि एक दुश्मन के रूप में सोनू सूद बहुत दमदार थे। हमने इस तरह से फिल्म डिजाइन की थी। नायिका को प्रभावशाली दिखाने के लिए दुश्मन का भी दमदार होना जरूरी होता है लेकिन बाद में फिल्म में उनके सीन काट दिए गए।' बता दें कि 125 करोड़ के बजट में बनीं मणिकर्णिका ने अभी तक कुल 60 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed