फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज के 2 दिन बाद मणिकर्णिका के डायरेक्टर ने खोली कंगना की पोल, कहती थीं- 'इसका रोल ज्यादा काट दो'

Sun, 27 Jan 2019 09:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
manikarnika director krish slam on kangana ranaut says she was so rude on set
kangana ranaut
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हो गई । अपनी इस फिल्म के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कड़ी मेहनत की है । फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा कंगना ने ही 'मणिकर्णिका' को डायरेक्ट किया है । फिल्म ने दो दिन में 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है । फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद इसके को-डायरेक्टर क्रिश (Krish) ने कंगना के खिलाफ कुछ बड़े खुलासे किए हैं ।
manikarnika director krish slam on kangana ranaut says she was so rude on set
krish
क्रिश का कहना है कि कंगना फिल्म के डायरेक्शन में बहुत दखल देती थीं । साथ ही वो खुद को कैमरे पर ज्यादा स्पेस देने के लिए बाकी किरदारों को छोटा करती जा रही थीं । कंगना ने फिल्म का पूरा क्रेडिट खुद ही ले लिया । एक इंटरव्यू में क्रिश कहते हैं, 'जब मणिकर्णिका का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसमें मेरा नाम था ।'
manikarnika director krish slam on kangana ranaut says she was so rude on set
kangana ranaut
'फिर टीजर में भी नाम दिया गया लेकिन उस तरह से नहीं जैसा पिछली फिल्मों में रहा । मेरा नया नाम लिखा था- राधा कृष्णा जगरलामूदी जिसे मैं कभी यूज नहीं करता । जब मैंने इसे बदलवाना चाहा तो कंगना नाराज हो गईं। वो मुझसे कहती हैं कि सोनू सूद वाले मामले में मुझे मदद चाहिए थी तो की नहीं और अब जरूरत है तो आए हो ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika director krish slam on kangana ranaut says she was so rude on set
Kangana Ranaut with Kamal Jain - फोटो : Amar Ujala
क्रिश आगे कहते हैं, 'कंगना को एंगर मैनेजमेंट इश्यू है । वो मुझपर चिल्लाने लगीं । जब मैंने फिल्म देखी तो उसमें मेरा नाम सेपरेट स्लाइड में था । मुझे नहीं पता कंगना कैसे अपना नाम डायरेक्शन फर्स्ट क्रेडिट में रखकर चैन की नींद सो सकती हैं । जबकि वे इसे डिजर्व ही नहीं करतीं । फिल्म जून में पूरी एडिट हो गई थी ।'
विज्ञापन
manikarnika director krish slam on kangana ranaut says she was so rude on set
Kangana Ranaut - फोटो : news18
'डबिंग भी सिर्फ कंगना के किरदार को छोड़कर सभी की पूरी हो गई थी । कंगना लंदन में "मेंटल है क्या" की शूटिंग कर रही थीं । वो वापस लौटीं तो उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद नहीं आई । वो इसमें थोड़े से बदलाव करना चाहती थीं । कुछ दिन बाद बोलने लगीं कि इसका रोल ज्यादा है, उसका रोल ज्यादा है । इसका दमदार है उसका दमदार है तो बदल दो ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed