फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manish Paul Birthday: हर साल अपने जन्मदिन पर ये काम जरूर करते हैं मनीष पॉल, बिग बी से है कनेक्शन

Wed, 03 Aug 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 03 Aug 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Manish Paul Always Touches Amitabh Bachchan Feet on his Birthday, Know interesting facts about TV Host
मनीष पॉल, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाले मनीष पॉल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 अगस्त 1981 को दिल्ली के मालवीय नगर में जन्मे मनीष होस्ट, अभिनेता और आरजे हैं। मनीष अब मनोरंजन जगत का वो चेहरा बन चुके हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मनीष पॉल अपनी कॉमिक टाइमिंग से अक्सर ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

Manish Paul Always Touches Amitabh Bachchan Feet on his Birthday, Know interesting facts about TV Host
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे हुई करियर की शुरुआत
दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष पॉल मुंबई आ गए थे। इंडस्ट्री में अपना नाम और जगह बनाने के लिए जब मनीष संघर्ष कर रहे थे, तो उनकी पत्नी संयुक्ता ने उनका साथ दिया था। 2002 में मनीष को अपना पहला शो ‘संडे टैंगो'  होस्ट करने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने वीजे के तौर पर भी काम करना शुरू किया और  रेडियो सिटी में आरजे बनकर मॉर्निंग शो 'कसाकाए मुंबई' होस्ट किया। धीरे-धीरे करके उनका काम शुरू होने लगा और वह लोकप्रिय भी होने लगे।

Manish Paul Always Touches Amitabh Bachchan Feet on his Birthday, Know interesting facts about TV Host
मनीष पॉल अपनी पत्नी संयुक्ता और बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन की दोस्त से की शादी
मनीष पॉल ने 2007 में अपने बचपन की दोस्त संयुक्ता से शादी की थी। दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते थे और 1998 से रिलेशनशिप में थे। दोनों की एक बेटी और बेटा है। मनीष ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो शादी से पहले अपने करियर को लेकर इतने सीरियस नहीं थे। संयुक्ता ने ही उनकी जिंदगी में आकर बहुत कुछ बदला और वह इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Paul Always Touches Amitabh Bachchan Feet on his Birthday, Know interesting facts about TV Host
मनीष पॉल, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के छूते हैं पैर
मनीष पॉल बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बहुत मानते हैं। ऐसे में वह अपने जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। मनीष का कहना है कि वह बिग बी से खास जुड़ाव महसूस करते हैं, जिस कारण वह अपने जन्मदिन पर हर साल ऐसा करते हैं। इसके साथ अगर उन्हें बिग बी के साथ कोई सीन शूट करना हो तो वह मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

विज्ञापन
Manish Paul Always Touches Amitabh Bachchan Feet on his Birthday, Know interesting facts about TV Host
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों और सीरियल में आए नजर
मनीष पॉल टीवी शोज और फिल्मों दोनों का हिस्सा रह चुके हैं। मनीष 'घोस्ट बना दोस्त', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'जिंदादिल', 'कहानी शुरू विद लव गुरु' जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ 'तीस मार खां' में नजर आए थे। 2013 में फिल्म 'मिक्की वायरस' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, हाल ही में वह 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। इसके अलावा वह कई अवॉर्ड फंक्शन भी होस्ट करते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed