{"_id":"5b1f8d8c4f1c1bab6e8b76e1","slug":"manisha-koirala-picture-on-social-media-looks-like-nargis-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' रिलीज होने के पहले मनीषा कोइराला ने पोस्ट की तस्वीर, संजय दत्त को आ जाएगी मां नरगिस की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' रिलीज होने के पहले मनीषा कोइराला ने पोस्ट की तस्वीर, संजय दत्त को आ जाएगी मां नरगिस की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक 'संजू' फिल्म ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है। जैसा कि यह फिल्म बायोपिक है इस वजह से संजू में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को दिखाया गया है। संजू के ट्रेलर को लोगों ने खूब सराहा। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाया है। हाल में मनीषा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
sanju
ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने हर एक किरदार के लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें नरगिस के लुक में मनीषा को काफी पसंद किया गया।इसके बाद संजय दत्त और नरगिस के रिश्ते को दर्शाते हुए एक गाना रिलीज हुआ था जिसमें मनीषा एकदम नरगिस की तरह लग रही थीं।
sanju
इस गाने के रिलीज होने के कुछ वक्त बाद मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें एक तरफ मनीषा नरगिस के लुक में तो दूसरी तरफ नरगिस की फोटो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala
इस फोटो को शेयर करते हुए मनीषा ने लिखा - 'संजू फिल्म में मेरा पसंदीदा गाना कर हर मैदान फतह रिलीज हो गया है।' ट्रेलर में मनीषा कोइराला एकदम नरगिस की कॉपी लग रही हैं जिसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो असलियत में आप नरगिस दत्त को देख रहे हों।
'संजू' रिलीज होने के पहले मनीषा कोइराला ने पोस्ट की तस्वीर, दत्त को आ जाएगी मां नरगिस की याद
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। इसमें मनीषा कोइराला के अलावा रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल और सोनम कपूर लीड रोल में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां दर्शकों को रणबीर कपूर की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज का कहना है कि रणबीर ने संजू के किरदार के साथ न्याय नहीं किया।