मनीषा कोइराला ने हिंदी सिनेमा में अच्छा नाम कमाया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली मनीषा ने फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। अभिनेत्री का कहना है कि वे अमिताभ बच्चन की शुरू से फैन रही हैं। उनकी बुआ और परिवार के अन्य सदस्य भी बिग बी की अदाकारी के कायल हैं। मनीषा कोइराला ने हाल ही में वर्षों बाद वह अनुभव साझा किया है, जब उन्हें पहली बार अमिताभ बच्चन के घर जाने का अवसर मिला।
Manisha Koirala: जब पहली बार बिग बी के घर गईं मनीषा, बंगला देख चौंधिया गईं आंखें, मुंह से निकला- 'अरे बाप रे'
Manisha Koirala First Visit To Amitabh Bachchan House: मनीषा कोइराला अमिताभ बच्चन की फैन हैं। जब वे पहली बार बिग बी के घर गईं तो उनका क्या रिएक्शन था, हाल ही में अदाकार ने बताया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगला देख चौंक गईं
मनीषा कोइराला ने उस पल की यादें साझा की हैं और उस अनुभव को बेहद उम्दा बताया है। मनीषा का कहना है कि वे बिग बी का बंगला देखकर चौंक गई थीं। उनकी आंखें फटी रह गईं और वे हैरानी के साथ घर का एक-एक कोना निहार रही थीं। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी हालत ऐसी थी, जैसे कोई गांव से आकर इस तरह का नजारा देख हैरान हो। घर की भव्यता और आकार देखकर उनके होश उड़ गए।
चरम पर थी खुशी और उत्साह
बाद में मनीष कोइराला को बिग बी के साथ बड़े परदे पर काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने बताया कि बाद में सेट पर अमिताभ बच्चन ने उनका मजाका बनाया कि वे उनके घर जाकर किस तरह देख रही थीं। मनीषा कोइराला ने कहा कि वे शहंशाह के घर का आकार और भव्यता देखकर चौंक गई थीं। एक तरफ उनका उत्साह चरम पर था और साथ ही उन्हें वह नजारा देख यकीन भी नहीं हो रहा था।
ये खबर भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj X Reviews: कैसी है बालकृष्ण की 'डाकू महाराज'? फिल्म देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
इस फिल्म में साथ किया काम
मनीषा कोइराला ने बताया कि उनकी हालत देख बाद में सेट पर अमिताभ बच्चन ने उनके हाव-भाव का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वे कैसे उनके घर को आश्चर्य से देख रही थीं। अमिताभ बच्चन ने मनीषा से कहा, 'जब तुम घर आईं, तो इस तरह देख रही थीं कि पता नहीं क्या ही दिख गया हो'। मनीषा कोइराला ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'लाल बादशाह' में काम किया।
ये खबर भी पढ़ें:
Honey Rose: ‘मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं’, हनी रोज ने एक्टिविस्ट राहुल ईश्वर पर लगाए गंभीर आरोप
नेपाल के राजनीतिक घराने से है ताल्लुक
मनीषा कोइराला नेपाल के राजनीतिक घराने से आती हैं। उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री रहे। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीति में शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम कर पहचान बनाई। बीते वर्ष उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: यूएई में शोएब अख्तर और हभजन सिंह से मिले शाहिद कपूर, ‘देवा’ के गानों पर किया डांस