मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शादी के बाद से फिल्मों से दूर हैं। साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद वह भारत और लॉस एंजिल्स के बीच सफर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह शहर में लगी भीषण जंगल की आग से सुरक्षित हैं। इस संकट से भरे समय में प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपनी और वहां रहने वाले अन्य की कठिन स्थिति को साझा किया।
Preity Zinta: "अगर हवा शांत नहीं हुई तो...", लॉस एंजिल्स में लगी आग के बीच डर के साए में रह रहीं प्रीति जिंटा
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की स्थिति की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा ने एक्स पर लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा जब आग हमारे आसपास के पड़ोस को नष्ट कर देगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को निकाला या उच्च सतर्कता पर रखा जाएगा। धुएं से भरे आकाश से राख बर्फ की तरह गिरेगी।
US Wildfire: लॉस एंजिल्स में हुआ चमत्कार! भीषण आग में भी सुरक्षित मिला इस अभिनेता का घर, जाहिर की खुशी
प्रीति ने आगे लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि इस बात को लेकर डर और अनिश्चितता रहेगी कि अगर हवा शांत नहीं हुई तो क्या होगा, क्योंकि हमारे साथ छोटे बच्चे और दादा-दादी होंगे। मैं अपने आस-पास की तबाही देखकर दुखी हूं और भगवान की आभारी हूं कि हम अभी सुरक्षित हैं।"
I never thought I would live to see a day where fires would ravage neighbourhoods around us in La, friends & families either evacuated or put on high alert, ash descending from smoggy skies like snow & fear & uncertainty about what will happen if the wind does not calm down with…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) January 11, 2025
उन्होने आगे लिखा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो विस्थापित हुए हैं और जो इस आग में अपना सब कुछ खो चुके हैं। उम्मीद है कि हवा जल्दी ही शांत हो जाएगी और आग पर काबू पा लिया जाएगा। अग्निशमन विभाग, अग्निशमन कर्मियों और जान-माल को बचाने में मदद करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी सुरक्षित रहें।"
प्रीति के अलावा बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी लॉस एंजेलिस में लगी आग के बारे में अपनी परेशानियों को साझा किया था। प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मारी जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि मुझे उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रहेंगे। प्रियंका ने इसके साथ ही अग्निशामकों का आभार व्यक्त किया था और आग के दृश्य की एक तस्वीर भी साझा की थी। यह आग उन्होंने अपने घर से देखी थी।
संबंधित वीडियो