फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीषा कोइराला की कैंसर के वक्त ऐसी हो गई थी हालत, पहली बार खुद शेयर की ये तस्वीर

Tue, 03 Dec 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala share pic battle of cancer in hospital photo viral
manisha koirala - फोटो : social media
मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं । पिछले दिनों वो फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का रोल निभाया था । मनीषा ने लंबे समय बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी । मनीषा ने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई थी क्योंकि उन्हें कैंसर हो गया था । उनका लंबे समय तक इलाज चला । 
manisha koirala share pic battle of cancer in hospital photo viral
manisha koirala - फोटो : social media
हाल ही में मनीषा ने कैंसर के इलाज के दौरान की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई । फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि कभी मनीषा इस कदर बीमार थीं । वो दूसरी जिंदगी मिलने के लिए शुक्रगुजार हैं। मनीषा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दो फोटो हैं। पहली फोटो में वह हॉस्पिटल में बेड पर दिख रही हैं।
 
manisha koirala share pic battle of cancer in hospital photo viral
अभिनेत्री मनीषा कोइराला
वहीं, दूसरी फोटो में वह बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई हैं। मनीषा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस दूसरे मौके के लिए मैं जिंदगी की हमेशा आभारी रहूंगी। गुड मॉर्निग फ्रेंड्स...यह शानदार जिंदगी है और मौका है मस्त और स्वस्थ जीने का'। इस घातक बीमारी से उभरने के बाद मनीषा ने संघर्ष को सबके साथ शेयर किया। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
manisha koirala share pic battle of cancer in hospital photo viral
Manisha Koirala - फोटो : social media
उन्होंने इसके बाद अपनी यादों को लेकर 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life'किताब भी लिखी। इस किताब में उन्होंने अमेरिका में हुए इलाज और उसके बाद जिंदगी में वापसी के बारे में लिखा है। हाल ही में उन्होंने कैंसर को अपनी लाइफ एक गिफ्ट बताया था। 
विज्ञापन
manisha koirala share pic battle of cancer in hospital photo viral
मनीषा कोईराला
उन्होंने कहा था, 'मेरे विचार से कैंसर मेरी लाइफ में गिफ्ट बनकर आया। मेरा दूसरों को देखने का नजरिया और अच्छा हुआ और मेरा मन साफ हुआ।' बता दें कि मनीषा के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं । 
 

कंमाडो 3 के इस सीन पर पहलवान सुशील कुमार ने जताई आपत्ति, मेकर्स से की हटाने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed