एमटीवी के रिएलिटी शो पॉपस्टार्स से साल 2003 में करियर की शुरुआत करने वालीं मंजरी फडनिस ने अपनी पहली ही फिल्म जाने तू या जाने ना में लोगों को आकर्षित कर लिया। मंजरी की मायानगरी में दौड़ आहिस्ता आहिस्ता लेकिन मजबूत कदमों के साथ चलती रही है। अब वह ओटीटी जी5 की थ्रिलर फिल्म बरोट हाउस में अमित साध के साथ दिखी हैं।
भूल चुकीं कड़वीं बातों को फिर याद करना पड़ा इस एक्ट्रेस को, इंटरव्यू में 'बरोट हाउस' पर खोले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर सबसे ज्यादा बिकता है। बरोट हाउस को लेकर आपकी क्या धारणाएं हैं?
पहली बात तो ये कि बरोट हाउस फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल किरदार है। भावनात्मक रूप से भी और दूसरी तरह से भी। मुझे इस किरदार में घुसने के लिए कई ऐसी यादों को याद करना पड़ा जिनको हम चाहते हैं कि हम भूल जाएं। इस किरदार के लिए मुझे बेहद कठिनाई उठानी पड़ी।
अमित साध तो ओटीटी चैंपियन बन चुके हैं, उनका साथ कितना काम आया?
अमित साध एक उम्दा कलाकार हैं। पहली बार काम किया है मैंने उनके साथ। सोचा नहीं था कि वह इतने बेहतरीन कलाकार होंगे। वह पूर्ण रूप से अपने काम में तल्लीन रहते हैं। सेट पर उनसे अच्छा प्रेरणास्रोत और कोई नहीं हो सकता। वह बेहद ही अच्छे इंसान भी साबित हुए।
एक बात जो पाठक अक्सर जानने चाहते हैं वह ये कि मंजरी ने गायिकी से शुरूआत करके अभिनय को अपना पेशा क्यों बना लिया?
मैंने तीन साल की उम्र से गाना शुरू किया। शिमला के गेटी थियेटर में हुई एक प्रतियोगिता भी जीती। मेरी नानी शास्त्रीय संगीत की अध्यापिका रही हैं। 14 साल की उम्र में स्कूल के एक नाटक में मैंने अभिनय किया और एहसास हुआ कि मैं अभिनय के लिए बनी हूं लेकिन गाना मैंने छोड़ा नहीं है। जल्द ही कुछ सिंगल्स भी रिलीज करने की तैयारी है।
मेघाज डिवोर्स नाम से पर्यावरण पर बनी आपकी शॉर्ट फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा हासिल की है, भारत में इसकी रिलीज कब तक होगी?
संयुक्त राष्ट्र के लिए 11 अलग देशों से 11 अलग अलग निर्देशकों के साथ ये फिल्म बनी है। इन्हीं सारी शॉर्ट फिल्म्स को जोड़कर एक फिल्म बनाई जाएगी, नाम होगा इंटरडिपेंडेंस। इसकी पहली खास स्क्रीनिंग जेनेवा और रोम में होगी। भारत में भी यह इसके बाद रिलीज होगी।