फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर इस एक्टर ने उड़ाया 'पैडमैन' का मजाक, ट्रोल हुए तो डिलीट किया ट्वीट

Mon, 22 Jan 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee made fun of akshay kumar's decision to move padman release date for Padmaavat
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' के कारण काफी चर्चा में हैं। फिल्म 'पद्मावत' की वजह से 'पैडमैन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने वाले कदम से अक्षय कुमार की चारों ओर है। बीते दिनों 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली के कहने पर अक्षय ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की तारीख हो 25 जनवरी से आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर लिया है। 

 
Manoj Bajpayee made fun of akshay kumar's decision to move padman release date for Padmaavat
सोशल मीाडिया पर अक्षय के इस फैसले की तारीफ करता हर कोई दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय के इस फैसले को डर के कारण लिया गया फैसला बताया। अक्षय को डरपोक बताने वालों में जाने-माने फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मताज भी हैं। 
Manoj Bajpayee made fun of akshay kumar's decision to move padman release date for Padmaavat
अजय ने ट्वीटर करते हुए लिखा कि ‘कुचले जाने के डर से खिसक जाओ और कहो कि हमने रास्ता दिया। वाह भाई वाह… जान बची और मान मिला।’मगर असली बात तो तब बढ़ गई, जब अजय के इस ट्वीट को 'आय्यारी' के एक्टर मनोज वाजपेयी ने रिट्वीट करते हुए स्माइली बनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee made fun of akshay kumar's decision to move padman release date for Padmaavat
मनोज के इस स्माइल वाले ट्वीट की चर्चा हर जगह हो रही हैं। बताया जा रहा है मनोज ने इस तरह का ट्वीट करके अक्षय का मजाक उड़ाया है। वहीं मनोज को अपने इस रिट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने पड़ा। जिसके बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।  
विज्ञापन
Manoj Bajpayee made fun of akshay kumar's decision to move padman release date for Padmaavat
आपको बता दें कि 'पद्मावत' पर चल रहे विवाद करे कारण उसकी रिलीज डेट बदलकर 25 जनवरी कर दी गई है। 'पद्मावत' की रिलीज डेट 25 होने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वायपेयी स्टारर फिल्म 'आय्यारी' ने अपनी फिल्म को बढ़कर 9 फरवरी पर रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं बीते दिनों संजय लीला भंसाली के कहने पर अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट बढ़ाकर 9 फरवरी कर लिया है। अब 9 फरवरी को 'पैडमैन' और 'आय्यारी' के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed