फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Kumar Birthday: बुरे वक्त में मनोज कुमार ने दिया था अमिताभ बच्चन को 'रोटी, कपड़ा और मकान' का सहारा, हताश BIG B को ऐसे मिला था बड़ा मौका

Fri, 24 Jul 2020 06:05 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Fri, 24 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar birthday special know unknown facts about his film career
मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन 24 जुलाई को होता है। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको मनोज कुमार की जिंदगी और फिल्मी सफर के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं। मनोज कुमार ने साल 1957 में बतौर अभिनेता फिल्म 'फैशन' से अपना करियर शुरू किया। उसे वो अपनी पसंदीदा फिल्म भी मानते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको एक वाकया बताते हैं जो अमिताभ बच्चन से जुड़ा है।

Manoj Kumar birthday special know unknown facts about his film career
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर फिल्मों में मनोज कुमार के किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। मनोज कुमार ने बीबीसी को बताया था कि जब लगातार विफलताओं से हताश होकर अमिताभ बच्चन मुंबई छोड़कर अपने मां-बाप के पास दिल्ली वापस जा रहे थे तब उन्होंने अमिताभ को रोका और अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मौका दिया।

Manoj Kumar birthday special know unknown facts about his film career
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज कुमार कहते हैं, "जब लोग अमिताभ को नाकामयाबी की वजह से ताने दे रहे थे, तब भी मुझे उन पर पूरा भरोसा था कि वो एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे।" मनोज कुमार ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया था। मनोज कुमार ने बताया कि उनकी फिल्म 'पूरब और पश्चिम' में काम करने के लिए दिलीप कुमार ने अपनी पत्नी सायरा बानो को मनाया। इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार को अपनी फिल्म 'क्रांति' में कास्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Kumar birthday special know unknown facts about his film career
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज कुमार बताते हैं कि फिल्म की प्रेरणा उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से मिली जिन्होंने 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया था। मनोज कुमार बताते हैं कि उनके तमाम नेताओं से अच्छे संबंध थे। लाल बहादुर शास्त्री के अलावा इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी भी उनकी फिल्में पसंद करते थे। मनोज कुमार ने राज कपूर की बेहद चर्चित फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में काम किया था।

विज्ञापन
Manoj Kumar birthday special know unknown facts about his film career
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज कुमार ने आगे बताया था, "जब मेरे करीबी दोस्तों जैसे राज कपूर, देव आनंद और प्राण की फिल्में टीवी पर आती हैं तो मैं चैनल बदल देता हूं क्योंकि उन कलाकारों की यादें मुझे रुला देती हैं।" अभिनेता शाहरुख खान से मनोज कुमार उस वक्त नाराज हो गए थे जब शाहरुख ने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक सीन में मनोज कुमार की नकल वाला एक सीन रखा था। हालांकि बाद में शाहरुख ने दावा किया था कि उन्होंने मनोज कुमार से माफी मांग ली है। मनोज कुमार ने बीबीसी को बताया कि शाहरुख से नाराजगी वाली बात अब पुरानी हो गई है और अब वो किस्सा भूल चुके हैं।

पढ़ें: ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का हुआ ट्रांसफर, रणदीप हुड्डा ने धमकी देने वाले विधायक पर यूं निकाला गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed