टी सीरीज ने जिन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यहां अंबोली थाने में धोखाधड़ी और कंपनी के सीएमडी भूषण कुमार की पहचान धारण करने का सनसनीखेज मुकदमा दर्ज कराया है, उनमें से कम से कम एक को अमर उजाला ने खोज निकाला है। ये शख्स बहुत ही शातिर है और इसने कम से कम दो अभिनेत्रियों से संपर्क कर टी सीरीज के नाम पर पैसे हड़पने की कोशिश की। इसने अपना नाम इन अभिनेत्रियों के साथ बातचीत में प्रितेश नायडू बताया। पूरे मामले की छानबीन करने से ये भी पता चलता है कि इन लोगों का पूरा एक गिरोह काम कर रहा है और इस गिरोह में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुछ जानकार भी शामिल हैं।
EXCLUSIVE: कास्टिंग के नाम पर बॉलीवुड कलाकारों को ठगने वाले गिरोह का ये है पूरा काला चिट्ठा, सबूत के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान फिल्म्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के बाद फिल्मों की कास्टिंग में धोखाधड़ी का एक मामला टी-सीरीज से भी सामने आया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूल भुलैया 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में किरदार दिलाने के नाम पर प्रीतेश नायडू नाम का एक व्यक्ति संघर्षशील कलाकारों को फोन कर रहा है और ऑडिशन के नाम पर उनसे पैसे ऐंठ रहा है। वह अपने काम में इतना पेशेवर है कि उस पर यकीन न कर पाने की शायद ही किसी के पास कोई वजह हो सकती है।
इस फर्जीवाड़े का शिकार हुई है महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहने वाली एक संघर्षशील अभिनेत्री और मॉडल। इस मॉडल ने अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर अमर उजाला से लंबी बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले महीने की 25-26 तारीख से शुरू हुई जिसमें उन्हें सबसे पहले टी-सीरीज के ऑफिस के इंटरनेट पर मौजूद लैंडलाइन नंबर से फोन आया। इस फोन पर बताया गया कि उन्हें फिल्म 'भुज' में एक अहम किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इस अभिनेत्री ने बताया, 'पहले मुझे उस बंदे की बात पर भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब उसने मेरे व्हाट्सएप पर टी-सीरीज के सारे कथित आधिकारिक कागजात दिखाए तो भरोसा ना करने की कोई वजह नहीं बची। सभी तरह से मुझे संतुष्ट करने के बाद उसने मुझसे ऑडिशन की फीस के रूप में 2500 रुपये मांगे। मुझे ज्यादा कुछ पता नहीं था इसलिए मैंने ये रुपये उसको भेज दिए। कुछ समय बाद उसने मुझे स्क्रिप्ट भेजी।'
फिर बताया गया कि अब ये अभिनेत्री ऑडिशन में भी पास हो गई हैं और अब उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए आर्टिस्ट कार्ड बनवाना होगा। उस आर्टिस्ट कार्ड के लिए प्रितेश ने संघर्षशील अभिनेत्री को कलाकारों की यूनियन सिनटा का पता बताया। अभिनेत्री को ऑफर दिया गया कि अगर वो टी-सीरीज के जरिए सिनटा का कार्ड बनवाती हैं तो उन्हें मात्र छह हजार दो रुपये ही खर्च करने होंगे। इस बारे में असमर्थता जताने पर प्रितेश ने अभिनेत्री का नाम तक विकीपीडिया के एक फर्जी पेज पर डाल दिया और उससे तीन हजार रुपये और ऐंठ लिए।
