सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने दो वीडियो रिलीज किए थे। स्टीव ने सुशांत की आत्मा से बात करने का दावा किया था। उनका कहना है कि वो एक यंत्र की मदद से आत्माओं से बात करते हैं। दो वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं। अब स्टीव ने तीसरा वीडियो रिलीज किया है।
सुशांत की आत्मा से फिर से बात करने का दावा, एक्सपर्ट स्टीव हफ ने बताया मौत के सवाल पर अभिनेता ने कहा- 'वो बहुत...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टीव के मुताबिक, वो मशीन के जरिए आत्माओं से संपर्क करते हैं। जवाब में मशीन से आवाज आती है। तीसरे वीडियो में स्टीव के साथ उनकी पत्नी भी होती हैं। वो भी सुशांत की आत्मा से सवाल पूछने का दावा करती हैं। स्टीव के मुताबिक सुशांत इस वक्त अपनी मां के साथ हैं। बता दें कि छोटी उम्र में ही सुशांत ने अपनी मां को खो दिया था।
स्टीव मशीन के सामने बैठकर पूछते हैं कि 'क्या आपको अपनी मौत पर कुछ कहना है?' जवाब मिलता है कि 'आपको पता है कि यहां रोशनी है।' स्टीव कहते हैं कि 'सुशांत के फैंस सोचते हैं कि उनकी हत्या की गई है। यही नहीं वो इसे लेकर निश्चित है।' इस पर मशीन से आवाज आती है कि 'द नेक'। स्टीव की पत्नी पूछती हैं कि 'क्या ऐसा कुछ है जो लोगों को पता होना चाहिए?' इस सवाल पर मशीन से आवाज आती है 'वो बहुत प्रोटेक्टेड हैं, आपको बताने की कोशिश की।'
स्टीव कहते हैं कि 'लाखों लोग आपके इस वीडियो को देखते हैं।' इसके बाद जवाब मिलता है कि 'यह जादू जैसा है।' स्टीव ने दावा किया आत्मा कहती है कि 'आप मुझसे मेरे मरने के बाद बात कर रहे हैं। मैं आपको बताने के लिए हूं।' आगे स्टीव के पूछने पर आवाज आती है कि 'मेरी मां यहां हैं।'
स्टीव ने पहला सेशन 13 जुलाई को किया था। यूट्यूब पर साझा किए वीडियो में स्टीव सुशांत का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि 'आपको याद है कि आपकी मौत कैसे हुई?' स्टीव के सवाल पूछते ही मशीन से अंग्रेजी में आवाज आती है, 'यहां रोशनी है हफ, उनसे कहो मुझे रोशनी मिल गई है। अब यह रोशनी धीमी हो रही है।' स्टीव का दूसरा वीडियो 18 जुलाई को रिलीज किया गया था। बता दें कि स्टीव 10 साल से आत्माओं से बात करने का दावा करते आए हैं।