फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Muntashir: 'पेट्रोल किसका और जली किसकी..', चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देने के लिए ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर

Fri, 14 Jul 2023 05:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Manoj Muntashir Adipurush Dialogue writer trolled for congratulations ISRO for Chandrayaan 3 Launch
मनोज मुंतशिर, चंद्रयान 3 - फोटो : social media

अनुभवी गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर पिछले काफी दिनों से विवादों में हैं। दरअसल, ओम राउत की 'आदिपुरुष' में मनोज मुंतशिर के डायलॉग्स को फिल्म रिलीज होने के बाद से बहुत आलोचना मिली। सिनेमाघरों में दस्तक देने के तुरंत बाद ही हनुमान जी के डायलॉग सवालों के घेरे में आ गए थे, जिसकी वजह से दर्शकों का गुस्सा मनोज मुंतशिर पर रह-रहकर फूट रहा है। हाल ही में मनोज मुंतशिर को फिर एक बार सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। दरअसल, चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए इसरो को बधाई देने के बाद मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया पर बेरहमी से ट्रोल किया गया।

Manoj Muntashir Adipurush Dialogue writer trolled for congratulations ISRO for Chandrayaan 3 Launch
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

'रामायण' पर आधारित 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद से मनोज मुंतशिर को ओम राउत की फिल्म में विवादास्पद डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर उनका लगातार मजाक उड़ाया जा रहा है। सस्ते और आपत्तिजनक संवादों के लिए अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है क्योंकि दर्शक मनोज मुंतशिर जैसे अनुभवी लेखक से इस तरह के संवादों की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं कर रहे थे। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ, जब मनोज मुंतशिर ने चंद्रयान 3 के लॉन्च पर इसरो को बधाई दी। अपने ट्विटर हैंडल पर मनोज ने एक वीडियो साझा किया था, जिस पर फैंस उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। 

Manoj Muntashir Adipurush Dialogue writer trolled for congratulations ISRO for Chandrayaan 3 Launch
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

मनोज मुंतशिर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ चंद्रयान 3 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार करते दिख रहे हैं। वह अपने ऑफिस में लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'तेरे आसमां पे चंद्रमा जब तक रहे कायम...झुकने नहीं देंगे कभी मां का चेहरा देखना हम...वन्दे-भारतम।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Muntashir Adipurush Dialogue writer trolled for congratulations ISRO for Chandrayaan 3 Launch
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

मनोज मुंतशिर ने यह वीडियो अपनी खुशी जाहिर करने के लिए किया था, लेकिन उन्हें ऐसा करना भारी पड़ गया। जब से उन्होंने यह पोस्ट साझा किया है, तभी से नेटिजन्स द्वारा उन्हें बहुत बुरी से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग 'जलेगी तेरे बाप की..' का जिक्र करते हुए कमेंट किया, 'बता तो दें अब पेट्रोल किसका या जली किसकी?' दूसरे ने कमेंट किया, 'अब कुछ भी कर लो तुम्हारा सच सबको पता चल गया है... एक नंबर के नौटंकी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष में डायलॉग लिख के देश का नाम डूबा कर बोल रहा हूं झुकने नहीं देंगे सर तेरा...थोड़ी भी शर्म बाकी है तो चुप बैठें...भगवान के नाम और  भारत माता के नाम से दूर रहें।'
Arvind Kumar Death: नहीं रहे 'लापतागंज' फेम अरविंद कुमार, दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन

विज्ञापन
Manoj Muntashir Adipurush Dialogue writer trolled for congratulations ISRO for Chandrayaan 3 Launch
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आदिपुरुष' के डायलॉग्स के लिए ट्रोलिंग झेलने के बाद, मनोज मुंतशिर ने कथित तौर पर कहा कि डायलॉग लिखने में कोई गलती नहीं थी, लेकिन यह शब्दों को सरल बनाने के लिए एक जानबूझकर उठाया गया कदम था। फिल्म का सबसे विवादित डायलॉग था 'कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की।' मनोज मुंतशिर ने ट्रोलिंग के बाद, कुछ दिन पहले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए 'बिना शर्त माफी' भी मांगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed