सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhojpuri: इन सिंगर्स की आवाज के हैं करोड़ों दीवाने, कुछ तो सिंगर के साथ-साथ हैं शानदार अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Sep 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari To Khesari Lal Yadav these are the top most singers in bhojpuri films
मनोज तिवारी, शिल्पी राज, खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्मों की लोगों में एक अलग दीवानगी है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे कई सितारे ऐसे हैं जिनकी बिहार और यूपी में अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। बता दें कि जिस तरह से लोगों में हिन्दी फिल्मों के गानों को लेकर क्रेज है ठीक उसी तरह से यूपी बिहार में लोगों में भोजपुरी गानों को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। आलम ये है कि भोजपुरी गानों पर विदेशी भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं।



ये हैं भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर

भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सिंगर्स हैं जो न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि अपने गानों के बोल से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं जो अभिनय करने के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको भोजपुरी सिनेमा के उन सबसे बेहतरीन सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके गाने सुनकर हर कोई डांस कर उठता है।

Trending Videos
Manoj Tiwari To Khesari Lal Yadav these are the top most singers in bhojpuri films
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं। वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े गायकों में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। फिलहाल मनोज तिवारी राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari To Khesari Lal Yadav these are the top most singers in bhojpuri films
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स का नाम जब भी लिया जाता है तो उसमें दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम जरूर लिया जाता है। बता दें कि निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर सिंगर ही की थी। इसके बाद वो भोजपुरी फिल्मों में बतौर अभिनेता दिखाई दिए।

Manoj Tiwari To Khesari Lal Yadav these are the top most singers in bhojpuri films
कल्पना पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया

कल्पना पटवारी

कल्पना पटवारी पहली ऐसी भोजपुरी गायिका हैं जिन्होंने खड़ी बिरह के वर्षों पुरानी परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया। कल्पना पटवारी आज के दौर में महिला गायिकाओं में सबसे बड़ी सिंगर मानी जाती हैं। बता दें कि जुलाई 2018 में कल्पना पटना में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गईं। 

 

विज्ञापन
Manoj Tiwari To Khesari Lal Yadav these are the top most singers in bhojpuri films
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : Social media

शिल्पी राज

शिल्पी राज आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट महिला सिंगर हैं। उनके गाने दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।  समर सिंह और शिल्पी राज का हाल ही में एक और गाना रिलीज हुआ। उनका ये गाना सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। ये गाना इतना पॉपुलर हो रहा है कि इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed