सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Big News: अक्षय की इस फिल्म को सिनेमाघरों में जगह मिलनी हुई मुश्किल, सीधे ओटीटी पर रिलीज की चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 28 Sep 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Big News: Akshay's film found it difficult to find a place in theatres,OTT might be the choice to release Atrangi Re
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ब्रांड कहलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस ब्रांड वैल्यू का इस साल फिल्म ‘बेलबॉटम’ में जो पहला नतीजा आया है, उसने उनकी निर्माणाधीन और रिलीज के लिए तैयार फिल्मों के निर्माताओं की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। फिल्म ‘बेलबॉटम’ से पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होकर भी फ्लॉप हो चुकी है और अब यहां मुंबई में उनकी एक और फिल्म की सीधे ओटीटी रिलीज की चर्चाएं मंगलवार सुबह से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की पूरी हो चुकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए इस साल के बाकी महीनों से लेकर अगले साल के आखिर तक कोई ढंग की रिलीज डेट नहीं मिल रही है और इसी के चलते अब ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में हैं।

Trending Videos
Big News: Akshay's film found it difficult to find a place in theatres,OTT might be the choice to release Atrangi Re
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शाहरुख खान को लेकर उनके करियर की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ बनाने वाले निर्देशक आनंद एल राय पर अभिनेता अक्षय कुमार ने इसके बाद भी भरोसा किया और उनके साथ बनाई फिल्म ‘अतरंगी रे’। अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का निर्देशन भी आनंद एल राय ही कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों से अक्षय खुद भी निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। ‘अतरंगी रे’ में टी सीरीज कंपनी और आनंद एल राय की खुद की कंपनी हिस्सेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big News: Akshay's film found it difficult to find a place in theatres,OTT might be the choice to release Atrangi Re
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के सारे सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने के फैसले के बाद से ही हिंदी फिल्म जगत में साल के बाकी बचे और अगले साल के शुक्रवारों पर फिल्म निर्माताओं ने धावा बोल दिया है। अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। इसके बाद अगले साल मकर संक्रांति के अगले  हफ्ते में उनकी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होगी। 2022 की होली के दो हफ्ते पहले अक्षय कुमार अपनी अदाकारी के रंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी बिखेरेंगे। ये फिल्म 4 मार्च को रिलीज होना तय हुई है। साल 2022 का स्वतंत्रता दिवस अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के नाम और दिवाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ के नाम बुक हो चुकी है।

Big News: Akshay's film found it difficult to find a place in theatres,OTT might be the choice to release Atrangi Re
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

चर्चा है कि इस साल से लेकर अगले साल तक के त्योहारों पर अक्षय की इन फिल्मों का कब्जा होने के बाद अब फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए कोई रिलीज डेट ऐसी नहीं बची है जिस पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की सोच सके। मुंबई फिल्म कारोबार क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही चर्चा है कि ये फिल्म अब सीधे ओटीटी पर ही रिलीज होगी। यहां के एक स्थानीय अखबार में इस बाबत छपी एक खबर के बाद अब तक इसके निर्माताओं की तरफ से कोई खंडन भी नहीं आया है लिहाजा माना जा रहा है कि ‘अतरंगी रे’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही अक्षय की दूसरी फिल्म बनने जा रही है।

विज्ञापन
Big News: Akshay's film found it difficult to find a place in theatres,OTT might be the choice to release Atrangi Re
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल में ही बीते साल शुरू हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ धनुष और सारा अली खान भी हैं। सारा अली खान की मौजूदगी से भी फिल्म को कोई मदद नहीं मिल रही है। उनकी पिछली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी है। धनुष की बॉक्स ऑफिस वैल्यू भी हिंदी पट्टी में कुछ खास नहीं है। उनकी पिछली फिल्म ‘जगमे थंडीरम’ भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका संगीत तैयार किया है ए आर रहमान ने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed