पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही इस केस में आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन चोपड़ा के तंज कसने पर अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ शिल्पा के बचाव में सामने आई हैं। गहना ने शर्लिन को फटकार लगाते हुए उनकी इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने यह तक कहा कि राज कुंद्रा की 'पूजा' करने की बजाय शर्लिन उन पर पोर्न रैकेट चलाने का आरोप लगा रही हैं। गहना के मुताबिक, शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए घसीटा था।
राज कुंद्र केस: शिल्पा शेट्टी के बचाव में उतरीं गहना वशिष्ठ, शर्लिन चोपड़ा की हरकत को बताया पब्लिसिटी स्टंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज की वजह से शर्लिन ने बहुत कमाया पैसा
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए गहना ने कहा कि, शर्लिन के पास करने के लिए और कुछ नहीं है। इसलिए यह खुद को खबरों में बनाए रखने के लिए यह सब कर रही हैं। इसके अलावा वह ये स्टंट इसलिए भी कर रही हैं, ताकि वह इस मामले में आरोपी के रूप में सामने न आए। लेकिन, अब वह शिल्पा शेट्टी से पर्सनल हो रही हैं, जो उनके बयान पर ध्यान भी नहीं दे रही हैं। शर्लिन ने राज की वजह से बहुत पैसा कमाया है और आज जो कुछ भी हैं, उनकी वजह से हैं।
शर्लिन का कोई अस्तित्व नहीं है
गहना ने आगे कहा कि, वह सिर्फ कपड़े उतारना जानती हैं और अब वह खबरों में रहने के लिए कीचड़ उछाल रही हैं। वह यह भी जानती हैं कि राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने पर ही उन्हें अटेंशन मिलेगी, इसलिए वह ये सब कर रही हैं। शायद राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद वह अकेला महसूस कर रही थीं और लोग उनको भूल गए थे। इसलिए उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर हमला करना शुरू कर दिया।
पहले भी शिल्पा पर निशाना साध चुकी हैं शर्लिन
हाल ही में शर्लिन ने सोशल मीडिया पर शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा था कि 'सष्टांग दंडवत प्रणाम' करना और स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करना काफी आसान है। इतना ही नहीं शर्लिन ने शिल्पा को पीड़ित लड़कियों से माफी मांगने और उनके प्रति सहानभुति दिखाने की भी सलाह दी थी।
हाय शिल्पा दीदी!
— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) August 28, 2021
मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। 🙏
अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता। pic.twitter.com/fi7K1xErHt
मुंबई पुलिस को दिए बयान का उड़ाया मजाक
इससे पहले भी शर्लिन ने शिल्पा के मुंबई पुलिस को दिए बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि दीदी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की नापाक हरकतों की जानकारी नहीं थी। दीदी यह भी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की चल-अचल संपत्ति की जानकारी नहीं है। यह कथन कितना सच है, आप लोग खुद समझ सकते हैं।