सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खुलासा: मोटापे की वजह से कपिल शर्मा को इस शो से किया गया था रिजेक्ट, तब जाकर शुरू किया 'द कपिल शर्मा शो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Sep 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma was rejected from this show due to obesity
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा बेहतरीन कॉमेडियन हैं। अपनी दमदार कॉमेडी और जबरदस्त हास्य की वजह से वो घर-घर लोकप्रिय हैं। आज की तारीख में कपिल शर्मा एक सफल कॉमेडियन हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें उनके मोटापे के कारण शो से रिजेक्ट किया गया था। कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा खुद ही किया है। सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा ने पहले रियलिटी शो से अपनी पहचान बनाई और तब जाकर कॉमेडी शो का हिस्सा बने। इस वक्त वो खुद का शो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आते हैं, जो कि टीवी की दुनिया का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। कपिल शर्मा शो में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं और अपने जीवन और रिलेशनशिप को लेकर कई अहम खुलासे भी कर जाती हैं। उनकी शो की सबसे बड़ी खासियत है कि वो बेहद सहजता से अपने मेहमानों से कुछ भी उगलवा लेते हैं।



'द कपिल शर्मा शो' के 500 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। ये भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है। कपिल ने इस शो को 5 साल पहले यानी कि 2016 में शुरू किया था। सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा संघर्षों से निकले हुए कलाकार हैं। एक जमाने में घर चलाने के लिए उनको दुपट्टे तक बेचने पड़े थे। लेकिन ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’के तीसरे सीजन को जीतने के बाद कपिल शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Trending Videos
Kapil Sharma was rejected from this show due to obesity
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले कलर्स टीवी ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को होस्ट करने के लिए बुलाया था। उन्हें यह शो कॉमेडियन मनीष पॉल के साथ होस्ट करना था। कपिल शर्मा भी इस रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए तैयार थे। इसके बाद उन्हें प्रोडक्शन हाउस से मिलने के लिए बुलाया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma was rejected from this show due to obesity
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा ने बताया कि जब वो प्रोडक्शन हाउस से मिलने गये तो प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि वो बहुत मोटे हैं। अपने इंटरव्यू में कपिल ने कहा कि प्रोड्यूसर ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी। कपिल ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में चैनल को बताया तो उन्होंने प्रॉडक्शन हाउस से कहा कि बंदा अच्छा है और वजन बाद में कर लेगा। कपिल ने कहा, तब मैंने उन्हें कहा कि वो एक कॉमिडी शो तैयार करने के बारे में क्यों नहीं सोचते हैं?
 

Kapil Sharma was rejected from this show due to obesity
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @kapilsharma

कपिल शर्मा ने कहा कि चैनल उनके इस आइडिया पर तैयार हो गया। लेकिन उनके पास खुद का कोई आइडिया नहीं था। ऐसे में उन्होंने दो दिन का टाइम मांगा।  इसके बाद उन्होंने घर आकर सोचा कि वो क्या बढ़िया कर सकते हैं? कपिल ने कहा कि मैंने सोचा मैं स्टैंडअप, स्केच कॉमिडी और कॉस्ट्यूम कॉमिडी अच्छी कर लेता हूं। तब मैंने इन सभी चीजों को एक साथ एक शो में करने के बारे में सोचा। 

विज्ञापन
Kapil Sharma was rejected from this show due to obesity
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

उन्होंने कहा,  जब हमारा शो शूट हुआ तो वो 120 मिनट का था। चैनल सिर्फ 70 मिनट का शो चाहता था। इस तरह उनका खुद का शो द कपिल शर्मा शो की शुरुआत हुई जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कपिल शर्मा ने कहा, शुरू में इस शो के सिर्फ 25 एपिसोड्स के बारे में सोचा गया था। लेकिन आज 500 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed