सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के साथ शेयर किया खूबसूरत वीडियो, फैंस ने बरसाया प्यार 

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Sep 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty is ‘twinning and winning’ in loungewear with daughter Samisha
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद उन्होंने बीच में काफी दिनों तक इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। लेकिन, फिर धीरे-धीरे वो एक बार फिर से एक्टिव हुईं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करने लगीं। अब उन्होंने अपनी बेटी समीशा के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो अपलोड किया है, जिसे प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है।



वीडियो में शिल्पा और उनकी बेटी समीशा ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है। शिल्पा और समीशा ने मैचिंग प्रिंटेड लॉन्गवियर और कोरल शेड में हेयरबैंड पहने हुए हैं। यह वीडियो तस्वीरों का कोलाज है। जिसमें शिल्पा ने बेटी समीशा को गोद में उठा रखा है और वो उसके साथ खेल रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी हरियाली दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने जुड़ना और जीतना लिखा है। वीडियो में उनकी बेटी समीशा और शिल्पा दोनों ही काफी खुश नजर आ रही हैं।

 

Trending Videos
Shilpa Shetty is ‘twinning and winning’ in loungewear with daughter Samisha
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म निकम्मा के सह-कलाकार अभिमन्यु दसानी ने उनके इस वीडियो पर दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है। वहीं, शिल्पा के प्रशंसकों ने भी उनकी बेटी और उनको इस वीडियो में काफी प्यार दिया है। एक यूजर ने मां-बेटी की इस जोड़ी को खूबसूरत और सुंदर बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty is ‘twinning and winning’ in loungewear with daughter Samisha
शिल्पा शेट्टी,वियान कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शिल्पा ने डॉटर्स डे के दिन भी समीक्षा का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में शिल्पा की बेटी शमीशा गणेश आरती के दौरान खूब खिलखिलाकर एक्ससाइटेड हो रही हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी भी उन्हें चीयर कर रही है। मां -बेटी का ये वीडियो वाकई बेहद प्यारा है। 

 

Shilpa Shetty is ‘twinning and winning’ in loungewear with daughter Samisha
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी ने इस खूबसूरत वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- हैप्पी डॉटर्स डे हमारे लिए, मेरी बेटी के लिए और सभी को। मुझे चुनने के लिए, समीषा का धन्यवाद। मैं तुमसे वादा करती हूं कि भले ही हम शुरू से ही मां-बेटी रहे हैं, लेकिन हम हमेशा दिल से बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर रहेंगे। तुमसे प्यार करती हूं, मेरी बच्ची। 
विज्ञापन
Shilpa Shetty is ‘twinning and winning’ in loungewear with daughter Samisha
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने बच्चों समीशा और विआन का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो डाला था। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ मोड़ना चाहिए। इनमें बैलेंस डाइट को इंजॉय करने से लेकर, फिट रहने और दिल व दिमाग को कंट्रोल रखने की बातें काफी जरूरी हैं। यही मैं विआन के साथ कोशिश भी कर रही हूं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed