{"_id":"615295d8b291676d4342d71b","slug":"lata-mangeshkar-birthday-special-when-mohammed-rafi-and-lata-ji-stop-singing-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर में इस बात को लेकर ठन गई, साथ गाना तक कर दिया था बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर में इस बात को लेकर ठन गई, साथ गाना तक कर दिया था बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी ने अपनी आवाज से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के संग कई सुपरहिट गाने गाए हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों ने एक दूसरे के साथ गाना ही बंद कर दिया। आज हम आपको वही किस्सा बताने जा रहे हैं।
दरअसल गाने की रॉयल्टी के भुगतान के मुद्दे पर लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच इस कदर मतभेद उत्पन्न हो गए थे कि इन दोनों गायकों ने करीब चार वर्ष तक एक साथ गाना नहीं गाया।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : twitter@mangeshkarlata
दरअसल लता मंगेशकर का यह मानना था की सिंगर्स को रॉयल्टी मिलनी चाहिए, तो वहीं मोहम्मद रफी का कहना था कि एक बार गीत के रिकॉर्ड हो जाने के बाद, सिंगर का कोई अधिकार उस पर नहीं रह जाता। बहुत-से लोग ऐसे हैं, जो यह मानते हैं कि कलाकार के अधिकारों के लिहाज से लता अपनी जगह सही थीं। तो कईयों ने उस वक्त रफी का साथ दिया था।
3 of 5
मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर
- फोटो : File Photo
इस किस्से का जिक्र प्रयाग शुक्ल ने अपनी किताब ''मोहम्मद रफी स्वयं ईश्वर की आवाज'' में किया है। वे लिखते हैं लता ने यह बात कही है कि रफी के नाम का जिक्र आते ही वे उन दिनों में लौटने को मजबूर हो जाती हैं, जब एक सिंगर को, किसी गीत पर रॉयल्टी मिले या न मिले, के सवाल पर उनसे अपनी असहमति जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Social Media
लता मंगेशकर रॉयल्टी का भुगतान किए जाने के पक्ष में थीं। उन्हें उम्मीद थी कि इस विषय पर रफी उनका समर्थन करेंगे जो उचित भी था। लेकिन मोहम्मद रफी ने वो कह दिया जो किसी को उम्मीद ही नहीं थी। लता ने यह निर्णय ले लिया था कि अब वह रफी के साथ नहीं गाएंगी। इस बारे में जब रफी को जानकारी हुई तो उन्होंने एक सधा हुआ जवाब दिया ''अगर उनकी मेरे साथ गाने में दिलचस्पी नहीं है, तो फिर मुझे भी कैसे हो सकती है।''
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : @FilmHistoryPic
स्थिति तब और बिगड़ गई, जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाना बंद कर दिया। जब लता की जगह सुमन कल्याणपुर को जगह मिलने लगी तो लता जी परेशान हुईं और उन्होंने शंकर-जयकिशन से संपर्क किया कि वह रफी के साथ उनका समझौता करा दें। बाद में दोनों की करीब चार साल की लड़ाई खत्म हुई और इस घटनाक्रम के बाद दोनों ने फिल्म पलकों की छांव में एक साथ गाना गाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।