सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इन अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम, अब आलिया संग लेने जा रहे सात फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 28 Sep 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Birthday: Ranbir Kapoors had affairs with these bollywood actresses now going marry with Alia bhatt
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। वे बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है। रणबीर को बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से ही जाना जाता हैं। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से भी जुड़ा। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया। आइए जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है रणबीर का नाम- 



दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में एक समय रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण चर्चित जोड़ियों में से एक थे। उन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने रिश्ते के दौरान दोनों अपने पीडीए मोमेंट्स भी शेयर करते थे। रिपोर्टेस के मुताबिक रणबीर ने दीपिका को चीट किया था, जिसके बाद ये रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। 

Trending Videos
Birthday: Ranbir Kapoors had affairs with these bollywood actresses now going marry with Alia bhatt
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ
फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने भी अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खिया बटोरीं। इस फिल्म के सेट पर दोनों करीब आए और जल्द ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें सामने आने लगी। कहा जाता है कि किसी तीसरे व्यक्ति के कारण यह जोड़ी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: Ranbir Kapoors had affairs with these bollywood actresses now going marry with Alia bhatt
रणबीर कपूर- अवंतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अवंतिका मलिक 
बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले ही रणबीर काफी रंगीन मिजाज के थे। फिल्मों में आने से पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक थीं। हालांकि, कुछ कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बाद में अवंतिका ने अभिनेता इमरान खान से शादी कर ली।

Birthday: Ranbir Kapoors had affairs with these bollywood actresses now going marry with Alia bhatt
रणबीर कपूर- अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल 
अभिनेता रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। दरअसल, कैटरीना से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें सामने आई थी। अमीषा इकलौती ऐसी शख्स थीं जो रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
Birthday: Ranbir Kapoors had affairs with these bollywood actresses now going marry with Alia bhatt
नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस फाखरी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर ने फिल्म रॉकस्टार  के बाद से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस फिल्म में सेट और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को जनता ने खूब पसंद किया। खबरों की मानें तो रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की वजह नरगिस ही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed