फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाब पटौदी ने चार साल तक लिखा था शर्मीला टैगोर को लव लेटर, देखें 50 साल पुराना Wedding Album

Sat, 04 Jan 2020 03:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Mansoor ali khan pataudi and sharmila tagore love story and Wedding
शर्मिला और मंसूर अली ख़ान - फोटो : Twitter

भारतीय टीम के कप्तान रह चुके मंसूर अली खान पटौदी का पांच जनवरी को जन्मदिन है। पटौदी जब भारतीय टीम के कप्तान बने तो उनकी उम्र थी मात्र 21 साल थी। पटौदी ने भारत के लिए 47 टेस्ट खेले जिनमें 40 टेस्ट मैचों में उन्होंने भारत की कप्तानी की। लेकिन वो दिल हारे अपने जमाने की खूबसूरत अभिनत्री रहीं शर्मिला टैगोर पर। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है। 

Mansoor ali khan pataudi and sharmila tagore love story and Wedding
शर्मिला और मंसूर अली ख़ान - फोटो : Twitter

कहते हैं, नवाब पटौदी ने शर्मिला को मनाने के लिए बहुत पापड़ बेले थे। पटौदी ने शर्मीला को चार साल तक लव लेटर लिखे और फूल भेजे। उन्होंने पेरिस की सड़क पर शर्मीला को प्रपोज किया। शर्मीला अपने दौर की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक थीं। शादी से एक साल पहले 1968 में शर्मिला का एक और बिकिनी शूट सामने आया जो उन्होंने ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए कराया था। इसके बाद हर तरफ शर्मीला की चर्चा होने लगी थी।

 

Mansoor ali khan pataudi and sharmila tagore love story and Wedding
शर्मिला और मंसूर अली ख़ान - फोटो : Twitter

तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। अब शर्मिला टैगोर के तो ये सुनकर होश ही उड़ गए। मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता थी कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकिनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी? शर्मिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकिनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी।शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपने उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mansoor ali khan pataudi and sharmila tagore love story and Wedding
शर्मिला और मंसूर अली ख़ान - फोटो : Twitter

शादी के वक्त लोग अटकलें लगा रहे थे कि शर्मिला की फिल्मों में बोल्ड इमेज को पटौदी खानदान स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही दोनों के धर्म अलग थे। लेकिन दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली। शादी के बाद भी कहा गया कि दोनों का रिलेशन लंबा नहीं चलेगा लेकिन  2011 में पटौदी के निधन तक शर्मीला उनके साथ रहीं। 

ये भी पढ़ें- लाइमलाइट से दूर जिंदगी जी रहे 90s के ये पांच कलाकार, 27 साल बाद कैसी दिखती हैं 'चंद्रकांता'?

विज्ञापन
Mansoor ali khan pataudi and sharmila tagore love story and Wedding
Mansoor Ali Khan Pataudi - फोटो : Social Media

शर्मीला बताती हैं- 'दिल जलता है तो जलने दो' गाकर ही नवाब पटौदी ने मुझे पटाया था। वो अकसर ये गाना गुनगुनाया करते थे। मंसूर अली खान पटौदी ने शर्मिला को इंप्रेस करने के चक्कर में उन्हें रेफ्रिजरेटर तक गिफ्ट किया था। आखिरकार 1969 में दोनों की शादी हुई थी। हालांकि शर्मिला टैगौर ने अपना धर्म बदल लिया। उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा सुल्ताना कर लिया था। उनके और शर्मिला के तीन बच्चे हैं जिनमें से सैफ अली खान और सोहा अली खान भी बॉलीवुड में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed