फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mansoor Ali Khan: शर्मिला टैगोर के लिए मंसूर अली ने तोड़ा था इस एक्ट्रेस का दिल, एक शर्त पर हुई थी शादी

Thu, 22 Sep 2022 10:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 22 Sep 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary love story with simi garewal and married to sharmila tagore
मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के 'टाइगर' कहे जाने वाले मंसूर अली खान पटौदी ने आज के दिन ही साल 2011 में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। मंसूर क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने शानदार खेल की वजह से जाने जाते थे। लेकिन सिनेप्रेमी के बीच भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी। वह खेल के साथ-साथ अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा रहे थे। वह साल 1968 में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक समय पर वह सिमी गरेवाल के प्यार में पागल थे। आइए आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं। 

mansoor ali khan pataudi death anniversary love story with simi garewal and married to sharmila tagore
सिमी गरेवाल, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिमी गरेवाल के साथ रिश्ता
मंसूर अली खान पटौदी की सिमी गरेवाल से पहली मुलाकात उन दिनों हुई थी जब सिमी मुंबई बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आई गईं। लेकिन यहां आकर जब उनकी मुलाकात मंसूर अली खान से हुई तो दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार शुरू हो गया। उन दिनों दोनों के इश्क के चर्चे क्रिकेट के गलियारों से लेकर शोबिज इंडस्ट्री तक में होते थे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और इसी वजह से मंसूर अली खान और सिमी गरेवाल ज्यादा समय साथ बिताते थे।

 

 

mansoor ali khan pataudi death anniversary love story with simi garewal and married to sharmila tagore
सिमी ग्रेवाल - फोटो : File Photo

शादी करना चाहते थे सिमी और मंसूर
कहा जाता है कि नवाब पटौदी और सिमी गरेवाल एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस थे और इसी वजह से दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे। इतना ही नहीं, मंसूर अपने घरवालों से सिमी को मिलवाने का फैसला भी कर चुके थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। नवाब की जिंदगी में अचानक ही शर्मिला टैगौर की एंट्री हो गई, जिससे सब कुछ बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary love story with simi garewal and married to sharmila tagore
मंसूर अली खान पटौदी -शर्मिला टैगोर - फोटो : Instagram

मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की पहली मुलाकात
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जब दोनों मिले थे तब शर्मिला टॉप एक्ट्रेस थीं और मंसूर दमदार क्रिकेटर। दोनों ही अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रहे थे। इसी वजह से शर्मिला टैगोर मंसूर की बहुत बड़ी फैन थीं। नवाब पटौदी पहली नजर में ही शर्मिला पर अपना दिल हार बैठे थे। उन्हें इस एक मुलाकात में महसूस हो गया था कि शर्मिला ही वह लड़की हैं, जो उनके लिए बनी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने में चार साल लगा दिए थे। हालांकि, जैसे ही क्रिकेटर को यह एहसास हुआ कि वह शर्मिला से प्यार करने लगे हैं तो उन्होंने सिमी गरेवाल से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए।

विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary love story with simi garewal and married to sharmila tagore
बेटे के साथ मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस शर्त पर हुई दोनों की शादी
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के रिश्ते में सबसे बड़ी दीवार धर्म की थी, जिसे शर्मिला टैगोर ने तोड़ दिया था। शर्मिला टैगोर के सामने नवाब पटौदी की मां ने एक शर्त रखी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही शर्मिला की मंसूर से शादी हो सकती थी। नवाब पटौदी की मां चाहती थीं कि शर्मिला इस्लाम अपनाएं, जिसके लिए वह राजी भी हो गईं। शर्मिला आयशा सुल्तान बन गईं। दूसरी तरफ शर्मिला ने भी मंसूर के सामने शादी से पहले एक शर्त रखी। उन्होंने कहा था कि अगर एक मैच में मंसूर पटौदी एक साथ तीन छक्के लगाएंगे तो ही वह शादी करेंगी। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो पता नहीं, पर इस बात की खूब चर्चा होती है। इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर 1968 को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed