फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के साथ हर घंटे की कसरत का दाम लगा 70 रुपये, ये है स्कीम

Fri, 22 May 2020 12:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 May 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar joins global campaign against the novel coronavirus
मानुषी छिल्लर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दान कैसे भी हो सके और जितना भी हो सके करना चाहिए। वेदों पुराणों में तो ये लिखा ही है, इन दिनों व्हाट्सएप पर भी इसी तरह के संदेश दिन भर आते रहते हैं। कोरोना काल में दान को लेकर लोगों में जागी सकारात्मकता को देखते हुए अब इसे लोगों की सेहत से भी जोड़ने की तैयारी है। 

Manushi Chhillar joins global campaign against the novel coronavirus
मानुषी छिल्लर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी, ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा आदि के साथ मिलकर एक नई स्कीम निकाली है।

Manushi Chhillar joins global campaign against the novel coronavirus
मानुषी छिल्लर - फोटो : amar ujala, mumbai

इसके तहत आपके एक घंटे की कसरत पर एक डॉलर यानी करीब 70 रुपये का दान इन सारे नामी चेहरों की चहेती एक कंपनी देगी। मानुषी कहती हैं, “मैं इस सुपर ग्लोबल अभियान 'होम टीम हीरो चैलेंज' का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। विश्व के एथलीट्स के साथ मिलकर लोगों को कसरत कराने के लिए मैं जो भी थोड़ा बहुत प्रयास कर पा रही हूं, उससे मैं काफी गौरवान्वित हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar joins global campaign against the novel coronavirus
मानुषी छिल्लर - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

यशराज फिल्म्स की अगली प्रस्तुति फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के अपोजिट डेब्यू करने को तैयार मानुषी ने एक खास बातचीत में ये भी खुलासा किया कि खेल के तौर पर उन्हें फुटबॉल ज्यादा पसंद है। फुटबॉल के मैचों पर वह लॉकडाउन से पहले काफी नजर भी रखती थीं। 

विज्ञापन
Manushi Chhillar joins global campaign against the novel coronavirus
मानुषी छिल्लर - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मानुषी कहती हैं कि घर पर रहकर खुद को फिट रखने के लिए कोई न कोई इनडोर गेम ऐसा खेलना चाहिए जिससे समय का सदुपयोग भी हो और शरीर की वर्जिश भी हो सके। पूरा दिन आराम करने की बजाय सुबह या शाम कुछ समय धूम में बिताना और कुछ समय मांसपेशियों के खिंचाव के लिए देना बहुत जरूरी है। होम टीम हीरो चैलेंज की जानकारी देने के लिए स्पोर्ट्स एसेसरीज बनाने वाली कंपनी मानुषी के साथ मिलकर बड़ा अभियान भारत में शुरू करने वाली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed