{"_id":"603f409168be416092166315","slug":"manyata-dutt-wife-of-sanjay-dutt-here-beautiful-and-hot-photos-of-her-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टाइल के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टाइल के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन आज भी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में मान्यता कई बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर मान्यता दत्त की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। आइए एक नजर डालते हैं मान्यता दत्त की कुछ तस्वीरों पर, जिन्हें देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
मान्यता ने साल 2008 में संजय दत्त से शादी की थी। मान्यता और संजय के दो जुड़वा बच्चे इकरा दत्त और शाहरान दत्त हैं। दोनों का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था। मान्यता अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि फिलहाल मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, पहले उनका नाम दिलनवाज शेख था। जब वो बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। लेकिन केआरके की फिल्म 'देशद्रोह' में उनका नाम मान्यता रखा गया था। इसके बाद से लोग उन्हें मान्यता के नाम से जानते हैं।
4 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
बीते दिन मान्यता ने परिवार संग अपनी एक फोटो साझा की, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में मान्यता पति संजय और बच्चों के साथ दिखी। फोटो में संजय दत्त, मान्यता और उनके बच्चे इकरा-शहरान दिख रहे हैं। इस दौरान मान्यता व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
मान्यता दत्त
हाल ही मान्यता ने शादी की सालगिरह पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो संजय दत्त के साथ नजर आ रही थी। फोटो में दोनो शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘एक दूसरे को पूरी तरह से स्वीकार करने को एक साल और बीत गया..... इस दुनिया में मेरी अच्छी पकड़ को शादी की सालगिरह मुबारक हो।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।