{"_id":"6215d893e2580c1c4e56bec3","slug":"marathi-actress-manasi-naik-looks-alike-of-bollywood-actress-aishwarya-rai-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai Duplicate: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये एक्ट्रेस, फोटो देखकर फैंस खा रहे धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarya Rai Duplicate: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये एक्ट्रेस, फोटो देखकर फैंस खा रहे धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उनकी सुंदरता की लोग मिसाल देते हैं। 48 साल की उम्र होने के बावजूद उनके सामने आज की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। ऐश्वर्या के लाखों फैंस उनके आंखों पर दिल हार बैठते हैं। वहीं स्नेहा उलाल सहित कई लड़कियों को ऐश्वर्या की हमशक्ल बताया गया है। अब एक बार फिर मराठी की एक अभिनेत्री मानसी नाइक को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी बताया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर मानसी और ऐश्वर्या की तुलना कर रहे हैं। चलिए फिर इन तस्वीरों में देखते हैं कि ऐश्वर्या और मानसी में कितनी समानता है।
2 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
मराठी एक्ट्रेस मानसी सोशल मीडिया पर फेमस हैं। वहीं वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जाना-पहचाना नाम है। इसके अलावा मानसी को टीवी शो, डांस और स्टेज परफॉरमेंस भी करती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वो तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले साल भी मानसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इन तस्वीरों के कारण ही लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या से करने लगे थे। जिसके बाद मानसी सुर्खियों में आ गई और उनके कई वीडियो वायरल हुए।
3 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : Instagram
मानसी मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'टारगेट', 'कुटुंब', 'एकता-एक पावर' जैसी फिल्मों में भी उनके काम की काफी तारीफ की गई। मराठी टीवी सीरियल 'चार दिवस सासुचे' में मानसी के प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानसी
- फोटो : instagram
मानसी की आंखें और होठ बिल्कुल ऐश्वर्या से मिलते हैं। जब वो ऐश्वर्या की स्टाइल कॉपी कर फोटो डालती हैं तो वो एकदम ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लगती हैं। साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या के गानों पर कई डांस वीडियो भी शेयर किए हैं। जिसके बाद फैंस की उनकी तुलना ऐश्वर्या से कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मानसी नाइक
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि मानसी ने 20 जनवरी 2021 को बॉक्सर प्रदीप खरेरा से महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से शादी रचाई है।दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर थे। गौरतलब है कि शादी के दिन भी मानसी का लहंगा ऐश्वर्या राय के जोधा वाले लहंगे से प्रभावित लग रहा था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि मानसी जहां एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार हैं तो वहीं उनके पति प्रदीप खरेरा हरियाणा के पेशेवर मुक्केबाज खिलाड़ी हैं। वो डब्ल्यूबीसी एशियन टाइटल चैंपियन जीत चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।