मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति और अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है। वो 32 वर्ष के थे। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की। अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है।
अभिनेता आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। जिसके जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या क्यों करता है।
आशुतोष के निधन के बाद उनके प्रशंसकों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। उनके निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं।
A post shared by Aashutosh Bhakre (@aashutoshbhakre) on
Love for dhoti and kurta....!!🤘🏻😊 #marathiswag
A post shared by Aashutosh Bhakre (@aashutoshbhakre) on
मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबर आ रही है। बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। बॉलीवुड की कई हस्तियों से लेकर उनके फैंस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है।
'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों में भी हल्के लक्षण