फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मरजावां' को मिला वीकेंड का फायदा, आयुष्मान की 'बाला' ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़

Mon, 18 Nov 2019 11:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 Nov 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Marjaavaan day 3 and bala day 10 box office collection
मरजावां, बाला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मरजावां' को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्में में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत भी हैं जबकि इसे मिलाप झावेरी ने निर्देशित किया है।

Marjaavaan day 3 and bala day 10 box office collection
Marjaavaan song - फोटो : social media

'मरजावां' ने पहले दिन शुक्रवार को 7.03 करोड़ और शनिवार को 7.21 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 9.5-10 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने कुल 24 करोड़ का आंकड़ा जुटा लिया है।

Marjaavaan day 3 and bala day 10 box office collection
marjaavaan - फोटो : social media

फिल्म ने छोटे शहरों और कस्बों में ताबड़तोड़ कमाई की है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिहाज से बनी 'मरजावां' देश भर में कुल 2,922 स्क्रीन्स में रिलीज हुई और पहले दिन इसके 8,685 शोज हुए जो किसी मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म के हिसाब से काफी कम है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'मरजावां' को तीन स्टार मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Marjaavaan day 3 and bala day 10 box office collection
Bala film - फोटो : file photo

आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'बाला' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 'ड्रीम गर्ल' के बाद आयुष्मान की ये फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म 100 करोड़ से चंद कदम ही दूर है। 'बाला' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार 3.76 करोड़, शनिवार को 6.73 करोड़ और रविवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने कुल 90.74 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 

विज्ञापन
Marjaavaan day 3 and bala day 10 box office collection
bala - फोटो : social media

फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियां उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान का बाल झड़ना शुरू हो जाता है। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed