फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक वन में जागा गली बॉय का एमसी शेर, इस हफ्ते करेंगे रिलीज लॉकडाउन में बना अपना लेटेस्ट गाना

Tue, 02 Jun 2020 03:07 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jun 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
mc sher aka siddhant chaturvedi new song release soon
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के बाद अब युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी आखिरकार लॉकडाउन के इस दौर में अपनी एक अलग रचनात्मक छवि को अपने प्रशंसकों के सामने लाने के लिए एकदम तैयार हैं। हालांकि लॉकडाउन अब धीरे-धीरे खत्म हो चला है फिर भी इस दौरान घर पर रहकर की गई अपनी मेहनत को सिद्धांत इस हफ्ते पब्लिक के सामने पेश करना चाहते हैं। उन्होंने संगीतकार डॉगीक यानी देवांश भाटिया के साथ मिलकर एक गीत की रचना की है जिसे वह इस हफ्ते रिलीज करने वाले हैं।

mc sher aka siddhant chaturvedi new song release soon
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा किया है जिसमें वह गिटार के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'खालीपन में सोचा मैं कुछ करूं। फिर सोचा क्यों ना मेरा पहला सिंगल ड्रॉप करूं! डॉगीक, करते हैं ना अपनी पब्लिक के लिए कुछ।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Khaalipan mein socha main kuch karun, Phir socha kyun na.. Mera phela SINGLE 💿 drop karun? @dawgeek karte hai na apni Public ke liye kuch? 🎧 ☀️ #SidPops 🎤

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on

mc sher aka siddhant chaturvedi new song release soon
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर की ताजा जानकारी देते हुए सिद्धांत ने एक और फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और उसके साथ लिखा, 'आप लोगों का छू लेने वाला एहसास मेरे लिए बहुत खास है। मुझे शूटिंग, मंच और भागदौड़ भरी जिंदगी की बहुत याद आ रही है लेकिन मैं रचनात्मकता को आगे लाना बंद नहीं करूंगा और ना ही मैंने किया है। मेरा गाना इसी हफ्ते रिलीज होने वाला है। अभी तो यह मेरे लिए सिर्फ शुरुआत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mc sher aka siddhant chaturvedi new song release soon
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब के एक शो 'लाइफ सही है' से की है। इसके बाद उन्हें अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में प्रशांत कनौजिया का किरदार निभाकर खूब प्रसिद्धि मिली। उन्होंने हिंदी सिनेमा की अभी सिर्फ एक फिल्म 'गली ब्वॉय' में काम किया है जिसमें एमसी शेर का किरदार निभाकर वह भारत की गली-गली में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
mc sher aka siddhant chaturvedi new song release soon
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इतने कम समय में इतनी प्रसिद्धि सिर्फ उनके हुनर का ही नतीजा है। अब वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ नजर आने वाले हैं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए भूमि ने शुरू किया नया अभियान, बोलीं, 'धरती को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed