{"_id":"5a7d68ba4f1c1bcb268b8fbe","slug":"media-boycotted-karan-johar-kids-birthday-bash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से करण जौहर को करना पड़ा बायकॉट का सामना, पार्टी का रंग रहा फीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से करण जौहर को करना पड़ा बायकॉट का सामना, पार्टी का रंग रहा फीका
Fri, 09 Feb 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने दोनों बच्चों यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया। पार्टियों की जान कहे जाने वाले करण जौहर की इस पार्टी में उनके सभी करीबी दोस्त पहुंचे लेकिन इस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं रहा और करण को बायकॉट का सामना करना पड़ा।
2 of 5
karan johar
करण की इस ग्रैंड पार्टी के आयोजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो पहुंचे लेकिन मीडिया ने उनके इस पार्टी का बायकॉट कर दिया। इंटरनेशन बिजनेस टाइम्स इंडिया के मुताबिक, करण जौहर ने जो वादा किया वह उन्होंने पूरा नहीं किया जिसकी वजह से पत्रकारों ने उनकी इस पार्टी का बहिष्कार कर दिया।
3 of 5
karan johar
सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर की ओर से फोटोग्राफर्स को इनविटेशन भेजा गया। उन्हें बताया गया कि पार्टी के आयोजन स्थल पर सेलिब्रिटीज की तस्वीरें खींचने की अनुमति दी जाएगी। जैसा कि आम तौर पर ऐसे आयोजनों में होता है लेकिन करण की पार्टी में जितने भी मेहमान आए वह अपनी गाड़ी से सीधे अंदर चले गए जिससे फोटोग्राफर्स को उनकी तस्वीरें खींचने का मौका ही नहीं मिला और वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
मौके पर मौजूद पत्रकारों और करण जौहर के पब्लिसिस्ट के बीच इस बात को लेकर नोंक-झोंक भी हुई। जिसके बाद सभी पत्रकारों ने करण जौहर की इस पार्टी का बायकॉट का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
बता दें कि, 7 फरवरी को बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के बच्चों का जन्मदिन था जिसमें आलिया भट्ट, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।