1 अगस्त 1932 को जन्मी मीना कुमारी हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर दिखी सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक थीं। बेहतरीन अदाकारा मीना कुमारी का जादू भारतीय सिने जगत पर बत्तीस बरसों तक छाया रहा। आंखों में बसे दर्द ने उन्हें ट्रेजडी क्वीन का खिताब दिलाया तो अभिनय की ऊंचाई के दम पर वो कहलाईं भारतीय फिल्मों की पाकीजा। उनके दिल में दर्द था तो बेपनाह मुहब्बत भी। जो कमाल अमरोही की फिल्म 'पाकीजा' में दिखा था।
मीना कुमारी का जन्मदिन और वीजी सिद्धार्थ की मौत से दुखी स्टार्स सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता दिलमोहन सिंह एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां निर्मलजीत पन्नू एक हाउसवाइफ हैं। 8 साल की उम्र से ही तापसी ने कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब 8 साल तक उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली।
पढ़ें: इंजीनियरिंग के बाद नौकरी की फिर मॉडलिंग, बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप, कुछ ऐसी रही तापसी पन्नू की जिंदगी
सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की सबसे लाडली बेटी अर्पिता का जन्म आज ही के दिए 1 अगस्त 1989 को हुआ था। हेलन ने सलीम खान से शादी करने के बाद सड़क पर बैठी एक अनाथ लड़की को गोद ले लिया था। साल 2014 में अर्पिता ने अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से की थी।
पढ़ें: सड़क पर सगी मां की डेड बॉडी के पास बैठ रो रही थीं अर्पिता, ऐसे बन गईं खान परिवार की सबसे लाडली बेटी
करण जौहर की पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं, जिसके चलते कई लोगों ने ये कहा कि सभी स्टार्स नशे में धुत हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । अब इस वीडियो की एक सच्चाई सामने आई है।
पढ़ें: क्या करण जौहर की पार्टी के वीडियो में दिख रही सफेद चीज ड्रग्स है? सामने आई सच्चाई
मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद मंगलवार को उनका शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ। उनके निधन पर देशभर से लोगों ने दुख जताया, वहीं इस खबर से बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में है।
पढ़ें: CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत से सदमे में बॉलीवुड, इन स्टार्स ने जताया शोक