{"_id":"5c9f6cebbdec2214391edcb1","slug":"meenakshi-seshadri-painter-babu-film-to-till-now-huge-transformation-in-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 साल में कितनी बदल गईं मीनाक्षी शेषाद्रि, एक नजर में पहचानना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
36 साल में कितनी बदल गईं मीनाक्षी शेषाद्रि, एक नजर में पहचानना हो रहा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 30 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Meenakshi Seshadri
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि अब 55 साल की हो गईं है और फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहली की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। यहां तक कि एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। तो चलिए आपको मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) की लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
Meenakshi Seshadri
- फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि ने केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। मीनाक्षी शेषाद्रि की इस तस्वीर में आपको पुरानी और लेटेस्ट दोनों एक साथ दिखाई दे रही होंगी।
3 of 7
Meenakshi Seshadri
- फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Meenakshi Seshadri
- फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। सभी फिल्मों में वह गजब की खूबसूरत लगीं। बदलते वक्त के साथ उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है, जिसकी सबूत यह तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Meenakshi Seshadri
- फोटो : instagram
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।