प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन उनका साउथ स्टार जूनियर एनटीआर का फैन न होना लोगों को नहीं भाया। ट्विटर पर जूनियर एनटीआर के फैंस ने इस बात के लिए उन्हें एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकियां दीं। जिसके बाद अभिनेत्री ने FIR दर्ज कराई है।
मीरा चोपड़ा को मिली एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकियां, अभिनेत्री ने Jr NTR के फैंस के खिलाफ दर्ज कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा चोपड़ा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे आपके राज्य से गैंगरेप, एसिड अटैक, दुष्कर्म, साइबर बुलिंग की धमकियां मिली हैं। हैदराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है, इस मामले की अच्छी तरह जांच व महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करती हूं।'
@ysjagan @tanetivanita ive been abused of gangrape, acidattack, abused, cyberbullied and slutshamed by your state. @hydcitypolice has filed an fir and i hope for the safety of women this will investigated thoroughly pic.twitter.com/X05z46VrHK
मीरा के इस जवाब के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्विटर पर गालियां देने लगे। कुछ यूजर ने उन्हें पोर्न स्टार कहा तो किसी ने उनके माता-पिता के कोरोना से मरने की बात कही। हद तो तब पार हो गई जब कई यूजर्स उन्हें दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी देने लगे। बाद में मीरा चोपड़ा को इनके खिलाफ FIR करानी पड़ी।
बता दें, मीरा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मीरा बॉलीवुड के साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मीरा ने गैंग ऑफ घोस्ट्स, 1920 लंदन और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में काम किया है।